Sport : लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, स्टार ओपनर हुआ चोटिल, शान मसूद ने की ओपनिंग #INA

ENG vs PAK 2nd Test: पाकिस्तान की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पाकिस्तान को पहले ही दिन बड़ा झटका लगा. दरअसल, पाकिस्तान के ओपनर इमाम-उल-हक फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके चलते अब वह पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करने नहीं आए. उनकी जगह शान मसूद ने पाकिस्तान के लिए ओपनिंग की. इमाम-उल-हक को लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग के दौरान उनके बाएं पैर की पिंडली में खिंचाव आ गया था. अब उनका इस मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है और यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है.

पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक हुए चोटिल

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन के आखिरी सेशन में फील्डिंग के दौरान इमाम-उल-हक की पिंडली में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम जाना पड़ा था. दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इमाम-उल-हक की चोट पर अपडेट दिया. PCB ने बताया कि, “हमने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद इमाम की दिक्कत को लेकर जांच कराई, जिसमें उनकी पिंडली में हल्के खिंचाव की पुष्टि हुई है. इमाम का फिलहाल पाकिस्तान की मेडिकल टीम की निगरानी में उपचार चल रहा है.” वहीं पीसीबी ने आगे जानकारी दी कि इमाम के लॉर्ड्स टेस्ट मैच में आगे खेलने को लेकर फैसला उनके इलाज के बाद उनकी पूरी तरह से फिटनेस पर निर्भर करेगा.

इंग्लैंड पहली पारी में 290 रन बनाकर सिमटा

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पूरी टीम 290 रनों पर सिमट गई है. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की और पहले सेशन में 4 विकेट चटकाए, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने थोड़ी वापसी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 248 रन बना लिए थे. इसके बाद, दूसरे दिन के खेल की शुरुआत होने के साथ इंग्लैंड की पहली पारी 290 रनों पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड के लिए जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली, जबकि जॉर्डन कॉक्स ने 55 रन बनाए। गस एटकिंसन ने 25 रन बनाए, जबकि जोश टंग ने नाबाद 30 रनों का योगदान दिया.

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं मोहम्मद अली ने 3 विकेट चटकाए, जबकि खुर्रम शहजाद और अली उस्मान को 1-1 सफलता मिली. 

ओपनिंग करते हुए फ्लॉप हुए शान मसूद

इमाम-उल-हक के चोटिल होने के कारण लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की पारी का आगाज शान मसूद और अज़ान अवैस ने की. हालांकि शान मसूद ओपनिंग करते हुए फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने. उन्हें जोफ्रा ऑर्चर ने पवेलियन भेजा. पहली पारी में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही. टीम ने 16 रन के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए. मसूद के आउट होने के बाद अब्दुल्ला शफीक भी कुछ खास नहीं कर पाए और 32 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने. उन्हें जोश टंग ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.

यह भी पढ़ें:  भारतीय टीम किसके साथ खेलेगी अपनी अगली टेस्ट सीरीज? नोट कर लीजिए तारीख और समय

 

लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, स्टार ओपनर हुआ चोटिल, शान मसूद ने की ओपनिंग





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button