Sport : NAM vs SA: नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को रचा इतिहास, T20I ट्राई सीरीज में किया बड़ा उलटफेर #INA

NAM vs SA: नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को T20I ट्राई सीरीज में 18 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में नामीबिया की यह लगातार दूसरी जीत है. बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम T20 इंटरनेशनल में नामीबिया के खिलाफ अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच विंडहोक स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर आज T20 ट्राई सीरीज का यह ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया. इस FNB T20I ट्राई-सीरीज 2026 के ओपनिंग मैच में मेजबान नामीबिया ने मजबूत साउथ अफ्रीका को 18 रनों से हराकर एक और बड़ा उलटफेर कर दिया है. यान फ्रिलिंक के शानदार अर्धशतक और जेजे स्मिट व रुबेन ट्रम्पलमैन की घातक गेंदबाजी के दम पर नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.

नामीबिया के लिए यान फ्रिलिंक ने लगाई फिफ्टी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की शुरुआत शानदार रही. टीम के ओपनर यान फ्रिलिंक ने सिर्फ 38 गेंदों में 60 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले. लॉरेंस स्टीनकम्प ने भी उनका अच्छा साथ दिया. लॉरेंस स्टीनकम्प ने 29 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. हालांकि, इसके बाद मिडिल ऑर्डर में अफ्रीकी गेंदबाजों ने वापसी की और विकेट लेकर रनों पर रोक लगाई. नामीबिया की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका की तरफ से प्रेनेलन सुब्रायन ने 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि ब्योर्न फोर्टुइन और डुआन जानसेन ने 2-2 विकेट हासिल किए.

डेवाल्ड ब्रेविस की 75 रनों की पारी साउथ अफ्रीका को नहीं दिला सकी जीत

नामीबिया द्वारा दिए गए 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. साउथ अफ्रीका की आधी टीम 86 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी. नामीबियाई गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने अफ्रीकी बल्लेबाज बेबस नजर आए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से सिर्फ डेवाल्ड ब्रेविस ने अकेले लड़ाई लड़ी. उन्होंने 50 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 शानदार छक्के शामिल थे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. डुआन जानसेन (25 रन) के अलावा साउथ अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट को पार नहीं कर सका.

नामीबिया की घातक गेंदबाजी और ऐतिहासिक जीत

नामीबिया के लिए ऑलराउंडर जेजे स्मिट ने 4 ओवरों में 31 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके. वहीं, तेज गेंदबाज रुबेन ट्रम्पलमैन ने भी 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए. कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने डेथ ओवरों में बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और सिर्फ 7 रन देकर साउथ अफ्रीका को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. अंत में साउथ अफ्रीका निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी और नामीबिया ने यह मुकाबला 18 रनों से जीत लिया. बता दें कि साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच अब तक सिर्फ 2 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और दोनों में ही नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को मात दी है.

यह भी पढ़े:  पैट कमिंस ने इमरान खान के लिए जताई चिंता, कोर्ट के आदेश और इलाज को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कह दी ये बड़ी बात

NAM vs SA: नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को रचा इतिहास, T20I ट्राई सीरीज में किया बड़ा उलटफेर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button