UP News: फ्री बस का वादा करके बस ही हटवा दी… अखिलेश का योगी सरकार पर हमला – INA

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का पहले वादा किया, लेकिन बस ही हटवा दी. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें महिलाएं कहती सुनाई दे रही हैं कि कहते हैं कि फ्री बस है, लेकिन दो घंटे हो गये हैं. अलीगढ़ जाना है, लेकिन कोई बस नहीं है. महिलाएं कह रही हैं कि वे इंतजार कर रही हैं, लेकिन कोई बस नहीं है. महिलाओं ने कहा कि भई पैसे ले लो, लेकिन बस तो चला दो.

वीडियो में महिलाएं कहती हैं कि बस बिल्कुल नहीं है. उन्हें इंतजार करते हुए दो घंटे हो गए हैं, लेकिन बस नहीं है. वहीं, अन्य महिला कहती हैं कि वह एक घंटे से इंतजार कर रही हैं, लेकिन बस नहीं है.

अखिलेश यादव ने इसे ‘बे-बस बहन’ करार दिया और लिखा कि रक्षाबंधन पर मुफ्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी! उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना की ओर संकेत करते हुए लिखा कि प्राण जाए पर वचन न जाए कहनेवाले रघुवंशियों तक को ठग लेनेवाले ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे.

योगी सरकार ने किया था फ्री बस सफर का ऐलान

बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने रक्षा बंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की घोषणा की है. कहा गया था कि महिलाएं 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक सरकारी रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी. हर महिला यात्री एक साथी के साथ भी फ्री यात्रा कर सकती है.

यह सुविधा शहरी विकास विभाग द्वारा चलाई जाने वाली 900 से ज्यादा बसों में भी उपलब्ध होगी. रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भीड़ को देखते हुए और बसें चलाने का निर्देश दिया था, लेकिन अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट कर राज्य सरकार को मुफ्त बस के मुद्दे पर घेरा.

स्व अंकित बालियान के पिता से अखिलेश ने की बात

वहीं, अखिलेश यादव ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, लोकप्रिय युवा गायक स्व अंकित बालियान के दुखी पिता से बात करके हमने उन्हें ये आश्वासन दिया कि इंसाफ की इस लड़ाई में हम हर क़दम पर उनके साथ हैं.

उन्होंने लिखा कि रक्षाबंधन के ठीक पहले जिन बहनों ने अपना भाई खोया है और माता-पिता ने पुत्र उनका दुख अपार है. बालियान समाज भी अपने उभरते हुए सितारे को खोकर जितना व्यथित है, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में उप्र की भाजपा सरकार और उनके ठंडे पड़े सहयोगियों की निष्क्रियता और पक्षपातपूर्ण रवैये से पूरी तरह हताश संपूर्ण बालियान समाज के लोगों को हम विश्वास दिलाते हैं कि उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे. हमारे जन-प्रतिनिधि लगातार शोक-संतप्त परिजनों के संपर्क में रहकर उन्हें हर तरह की मदद करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे. आज नहीं तो कल इंसाफ होगा, जब बदलाव होगा.

ये भी पढ़ें- क्या है JPNIC विवाद, जिसपर चल रहा आरोप-प्रत्यारोप का खेल? अखिलेश पर बीजेपी ने बोला हमला

फ्री बस का वादा करके बस ही हटवा दी… अखिलेश का योगी सरकार पर हमला


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button