UP News: स्वाइन फ्लू पर एक्शन में योगी सरकार, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की बैठक; बोले- घबराएं नहीं – INA

उत्तर प्रदेश में H1N1 और सीजनल फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर योगी सरकार अलर्ट मोड पर है. इस बीच शनिवार (29 अगस्त) को सूबे के उप मुख्यमंत्री डिप्टी और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में स्वास्थ भवन कार्यालय में अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए.
जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बैठक में सभी जिलों के CMO-CMS और मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने H1N1 और सीजनल फ्लू की जांच व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा.
बेड की उपलब्धता को लेकर दिए निर्देश
बृजेश पाठक ने अधिकारियों को अस्पतालों में बेड की उपलब्धता को लेकर सख्त निर्देश दिए. उन्होंने H1N1 और सीजनल फ्लू की जांच व्यवस्था दुरुस्त रखने और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने को कहा. इसके साथ ही डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने डॉक्टरों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा.
पैथोलॉजी मालिकों को भी सख्त निर्देश
डिप्टी सीएम उन्होंने पैथोलॉजी मालिकों को भी सख्त निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि जांच के लिए जो शुल्क तय किया गया है उससे ज्यादा पैसा नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा पैसा लिया गया तो पैथोलॉजी मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश को सतर्क मोड पर रखा गया है. दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता है. किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि फ्लू के मामलों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी है.
मरीजों की संख्या में इजाफा
बृजेश पाठक ने ने कहा कि राज्य में H1N1 जो एक तरह का वायरल बुखार है इसके मरीजों में अचानक इजाफा हुआहै, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ में. उन्होंने कहा कि उन सभी मरीजों की पहचान करने और उनको दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि फ्लू को लेकर पूरा प्रदेश अलर्ट मोड पर है और सरकार हर स्थिति के लिए तैयार है.
समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष, महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. पवन कुमार अरुण समेत स्वास्थ्य विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
मीडिया से बात करते हुए बृजेश पाठक ने कहा ‘दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति है, और कोई भी जिम्मेदार अधिकारी यदि छुट्टी पर जाना चाहता है तो वह केवल सरकारी अनुमति से ही जा सकता है. व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. घबराने की कोई बात नहीं है. हमने इस मौसमी बुखार से निपटने के लिए पूरे राज्य को अलर्ट पर रखा है, और हमारी सरकार किसी भी स्थिति के लिए तैयार है’.
सीएम ने भी अधिकारियों को दिए निर्देश
इससे पहले बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए कि स्वाइन फ्लू के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जाए. उन्होंने सभी जिला मजिस्ट्रेटों (डीएम) और संबंधित अधिकारियों को अत्यधिक सतर्क रहने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि अस्पतालों में पर्याप्त तैयारी और आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद हों.सीएम ने जनता से यह भी अपील की कि वो किसी भी परिस्थिति में स्वाइन फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और शीघ्र निदान एवं उपचार के लिए समय पर आवश्यक चिकित्सा परीक्षण कराएं.
स्वाइन फ्लू पर एक्शन में योगी सरकार, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की बैठक; बोले- घबराएं नहीं
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,