Sport : फैंस को करना पड़ेगा लंबा इंतजार! अगली बार कब और किसके खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए #INA

Team India Next Test Series: श्रीलंका के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारतीय क्रिकेट टीम ने 1-0 से अपने नाम कर लिया. ये सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई है और टीम इंडिया के पास अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का मौका है. शुभमन गिल एंड कंपनी अब लंबे वक्त बाद आपको सफेद जर्सी में नजर आएगी, क्योंकि टीम इंडिया अब सीधे नवंबर-दिसंबर में टेस्ट सीरीज खेलती नजर आएगी. तो ऐसे में सवाल है कि टीम इंडिया अगली बार टेस्ट सीरीज किसके साथ और कब खेलने वाली है. आइए इस आर्टिकल में आपको इसी बारे में बताते हैं.
न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
3️⃣ inns
3️⃣2️⃣8️⃣ runs
1️⃣0️⃣9️⃣.3️⃣3️⃣ average
1️⃣0️⃣0️⃣s – 2The prolific Devdutt Padikkal is named the Player of the Series 💪 💪 #TeamIndia #SLvIND pic.twitter.com/F6LGMsA1V8
— BCCI (@BCCI) August 27, 2026
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अगला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलती नजर आएगी. टीम इंडिया नवंबर-दिसंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. इस दौरे की शुरुआत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगी और फिर टी-20 और वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. बता दें, न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी.
दोनों टीमों के लिए अहम होगी सीरीज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत आने वाली ये टेस्ट सीरीज भारत और न्यूजीलैंड दोनों के लिए ही काफी अहम होगी. चूंकि, दोनों ही टीमों के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का मौका है. जहां, कीवी टीम 72.22 PCT और 52 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. तो वहीं, टीम इंडिया 68 अंक और 51.52 PCT के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है. ऐसे में दोनों ही टीमें अपना बेस्ट देकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी, क्योंकि जो टीम इस सीरीज में हारेगी, यकीनन वह WTC फाइनल की रेस से भी पिछड़ जाएगी.
Sri Lanka’s resilience with the bat ensures that only three wickets fall on the final day. The two teams shake hands after a hard-fought Test, which ends in a draw.#TeamIndia win the series 1-0.
Details – https://t.co/Uh4Xgn8rB5 pic.twitter.com/spxoqmBzct
— BCCI (@BCCI) August 27, 2026
नोट कर लीजिए शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी. पहला मैच वेलिंग्टन में 19 से 23 नवंबर के बीच खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 27 नंवबर से 1 दिसंबर के बीच क्राइस्टचर्च में आयोजित होगा. दोनों ही मुकाबले भारतीय समयानुसार के हिसाब से सुबह-सुबह 3.30 बजे से ही शुरू हो जाएंगे. ऐसे में मैच देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ेगी.
| टेस्ट | तारीख | दिन | मुकाबला | वेन्यू | भारतीय समय (IST) | न्यूजीलैंड का स्थानीय समय |
|---|---|---|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 19-23 नवंबर 2026 | गुरुवार-सोमवार | न्यूजीलैंड VS भारत | Cello Basin Reserve, वेलिंगटन | सुबह 3:30 बजे | सुबह 11:00 बजे |
| दूसरा टेस्ट | 27 नवंबर-1 दिसंबर 2026 | शुक्रवार-मंगलवार | न्यूजीलैंड VS भारत | Hagley Oval, क्राइस्टचर्च | सुबह 3:30 बजे | सुबह 11:00 बजे |
यहां देखें प्वॉइंट्स टेबल का हाल
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | PCT |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 10 | 8 | 2 | 0 | 96 | 80.00% |
| 2 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 36 | 75.00% |
| 3 | न्यूजीलैंड | 6 | 4 | 1 | 1 | 40 | 72.22% |
| 4 | बांग्लादेश | 5 | 3 | 1 | 1 | 40 | 55.56% |
| 5 | भारत | 11 | 5 | 4 | 2 | 68 | 51.52% |
| 6 | श्रीलंका | 6 | 1 | 2 | 3 | 24 | 33.33% |
| 7 | इंग्लैंड | 14 | 5 | 8 | 1 | 50 | 24.36% |
| 8 | वेस्टइंडीज | 12 | 2 | 8 | 0 | 30 | 22.83% |
| 9 | पाकिस्तान | 7 | 2 | 5 | 2 | 16 | 19/05% |
ये भी पढ़ें: Explainer: 15 साल की उम्र में भी अंडर-19 टीम से क्यों बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी? BCCI का ये नियम है वजह
फैंस को करना पड़ेगा लंबा इंतजार! अगली बार कब और किसके खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,