Tach – चैट के पीछे दिखेगा चलता हुआ Wallpaper, बदल जाएगा पूरा लुक, WhatsApp के नए फीचर्स से हो जाएंगे खुश

WhatsApp iPhone यूजर्स के लिए चैट को ज्यादा पर्सनल बनाने वाला नया Chat Theme फीचर रोलआउट कर रहा है. इसके जरिए यूजर्स अपनी बातचीत के बैकग्राउंड और चैट बबल्स का लुक बदल सकेंगे. नए अपडेट में पांच अलग-अलग थीम कैटेगरी दी गई हैं, जिनमें कुछ ऐसे वॉलपेपर भी शामिल हैं जो बैकग्राउंड में हल्के-हल्के एनिमेट होते हैं.
फिलहाल यह फीचर धीरे-धीरे चुनिंदा आईफोन यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है, इसलिए हर यूजर को यह ऑप्शन तुरंत दिखाई नहीं देगा.
WhatsApp में मिलेंगी 5 नई Chat Theme कैटेगरी
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप की नई Chat Theme Gallery में Featured, Nature, Live, Minimal और Doodle नाम की पांच कैटेगरी शामिल हैं.
Featured में वॉट्सऐप की डिजाइन टीम के तैयार किए गए चुनिंदा थीम मिलेंगे. वहीं नेचर कैटेगरी में आउटडोर और प्राकृतिक नजारों वाले वॉलपेपर शामिल होंगे.
फोटो: WABetaInfo
अगर आपको ज्यादा सिंपल लुक पसंद है तो Minimal थीम इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें Light Mode के लिए सफेद बैकग्राउंड और Dark Mode में डार्क बैकग्राउंड दिया जाएगा.
Doodle कैटेगरी में वॉट्सऐप का जाना-पहचाना क्लासिक डूडल पैटर्न वाला वॉलपेपर वापस मिलेगा.
Live थीम में दिखेंगे हल्के एनिमेशन
नई थीम में सबसे दिलचस्प ऑप्शन Live कैटेगरी है. इसमें ऐसे वॉलपेपर मिलेंगे, जो चैट के बैकग्राउंड में धीरे-धीरे मूव करते रहेंगे. वॉट्सऐप इन थीम को अलग से Live आइकन के साथ दिखाएगा, जिससे यूजर्स आसानी से पहचान सकेंगे कि कौन-सा वॉलपेपर एनिमेटेड है.
कंपनी ने एनिमेशन को जानबूझकर हल्का रखा है. यानी ये वॉलपेपर बहुत ज्यादा चमकदार या तेज नहीं होंगे, ताकि मैसेज पढ़ते समय यूजर का ध्यान बातचीत से न भटके.
थीम बदलने पर चैट बबल का रंग भी बदलेगा
WhatsApp सिर्फ बैकग्राउंड बदलने तक सीमित नहीं रहेगा. यूजर जब कोई थीम चुनेगा, तो चैट बबल्स का रंग भी उसी थीम के हिसाब से अपने आप बदल जाएगा.
इससे बैकग्राउंड और मैसेज बबल के बीच बेहतर विजुअल मैच मिलेगा और पूरी बातचीत का लुक एक जैसा दिखाई देगा.
iPhone में कैसे बदलें WhatsApp Chat Theme?
- iPhone यूजर्स WhatsApp की Chat Theme Settings में जाकर उपलब्ध थीम देख सकते हैं.
- यहां से अपनी पसंद की कैटेगरी और थीम चुनकर चैट का लुक बदला जा सकता है.
हालांकि, फीचर अभी स्टेज में रोलआउट हो रहा है. इसलिए अगर आपके WhatsApp में Chat Theme का ऑप्शन अभी दिखाई नहीं दे रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपका फोन इसे सपोर्ट नहीं करता.
वॉट्सऐप को App Store से लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखने से फीचर उपलब्ध होने पर उसे पाने में मदद मिल सकती है. फिलहाल कंपनी इसे धीरे-धीरे ज्यादा iPhone यूजर्स तक पहुंचा रही है.
Source link