Sport : 'हम पाकिस्तान को ऊंचाइयों पर ले गए, उनके साथ गलत…', इमरान खान के लिए उनके साथी खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने उठाई आवाज #INA

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इन दिनों वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं. अब दुनियाभर के क्रिकेटर उनके लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं. हाल ही में वर्ल्ड क्रिकेट के कई पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को एक पत्र लिखकर अपनी चिंता व्यक्त की थी और इमरान खान को सही इलाज मुहैया कराने का अनुरोध किया था, जिसमें भारत के सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर भी शामिल थे. इसके बाद पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर 27 अगस्त से खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान के दोनों बेटों कासिम और सुलेमान का इंटरव्यू ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने चलाया था, जिसके बाद से पाकिस्तान में बवाल मच गया. इसके बाद से कई और क्रिकेटर इमरान खान को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते नजर आए. अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और इमरान खान के साथ खेलने वाले जावेद मियांदाद ने भी आवाज उठाई है. उन्होंने कहा कि इमरान खान के साथ गलत हो रहा है, वो इसके हकदार नहीं हैं.
जावेद मियांदाद ने इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार से की भावुक अपील
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान सरकार से इमरान खान के साथ अपने मतभेदों को सुलझाने की भावुक अपील की. उन्होंने कहा कि हम साथ में पाकिस्तान को इतनी नई ऊंचाइयों पर ले गए. मैं इसे लेकर काफी दुखी हूं और सोचता हूं वो जेल में क्या कर रहे होगे और क्या सोच रहे होंगे.
इमरान खान के साथ गलत हो रहा है – जावेद मियांदाद
जावेद मियांदाद ने कहा. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनके (इमरान खान) साथ जो कुछ भी चल रहा है, वह सुलझ जाए, क्योंकि वह इसके हकदार नहीं हैं. उनके साथ जो किया जा रहा है वह सही नहीं है. यह जरूरी है. उनका भी एक परिवार है. मैं हर समय इसके बारे में सोचता रहता हूं कि वह (जेल में) क्या कर रहे होंगे, वह क्या सोच रहे होंगे. हम दोनों बहुत करीब थे. हम साथ रहा करते थे और एक-दूसरे के बारे में बहुत सोचते थे. हम पाकिस्तान को इतनी नई ऊंचाइयों पर ले गए. मैं इसके बारे में बहुत दुखी महसूस किए बिना नहीं रह सकता. जो गलत है, वह गलत है.
‘What’s being done . him is not right’ – Javed Miandad makes an emotional plea . the Pakistan government . resolve their differences with Imran Khan
Full story: https://t.co/6GYKmD2WdD pic.twitter.com/KfXEaCCmiQ
— Cricinfo (@cricinfo) August 29, 2026
साल 2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान साल 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद जेल में बंद किया गया है. हाल ही में इस्लामाबाद के एक सरकारी अस्पताल में उनके स्वास्थ्य की जांच हुई थी, जिसके बाद उन्हें फिर से जेल में वापस भेज दिया गया है.
73 वर्षीय इमरान खान करीब 3 साल से जेल में बंद हैं और लगातार उनके खराब स्वास्थ्य की खबरें सामने आती रही हैं. कई बार उनके परिवार की ओर से यह कहा गया है कि इमरान खान से किसी को मिलने भी नहीं दिया जाता और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. अब स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में इमरान खान के दोनों बेटों, सुलेमान और कासिम, ने बताया कि उन्हें अपने पिता की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है और उनकी जान को खतरा है, जिसके बाद से दुनियाभर के क्रिकेटर इमरान खान को लेकर अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी इमरान खान को लेकर अपील की थी.
यह भी पढ़ें: Explainer: 126 गेंदें… लगातार 21 मेडन ओवर… 0 रन, टेस्ट क्रिकेट का वो ‘अजेय’ रिकॉर्ड, जब एक भारतीय ने अंग्रेजों को रुलाया!
'हम पाकिस्तान को ऊंचाइयों पर ले गए, उनके साथ गलत…', इमरान खान के लिए उनके साथी खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने उठाई आवाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,