UP News: इटावा: डकैती के फर्जी मुकदमे से परेशान शख्स नदी में कूदा… बेटे के साथ जा रहा था बेटी के घर, रेस्क्यू जारी – INA

Etawah News: उत्तर प्रदेश में इटावा के चकरनगर क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. थाना सहसों क्षेत्र अंतर्गत चंबल नदी के पुल से 47 वर्षीय जितेंद्र सिंह उर्फ डंपी ने अचानक नदी में छलांग लगा दी. घटना के समय उनका 13 वर्षीय बेटा गोविंद भी उनके साथ मौजूद था. पिता को अपनी आंखों के सामने नदी में कूदते देख बेटा घबरा गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में उनकी तलाश शुरू कर दी. फिलहाल जितेंद्र सिंह का पता नहीं चल सका है.

जितेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लालोल गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. उनके बेटे गोविंद ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गोविंद का कहना है कि उसके पिता को एक फर्जी डकैती के मुकदमे में फंसाया गया था, जिसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव और परेशानियों से जूझ रहे थे.

नदी में कूद कर दे दी जान

परिजनों के अनुसार, शनिवार को जितेंद्र सिंह अपने बेटे गोविंद को बाइक से लेकर अपनी बेटी के घर जा रहे थे. रास्ते में जब दोनों चंबल नदी के पुल पर पहुंचे तो जितेंद्र ने बाइक रोक दी. इससे पहले कि बेटा कुछ समझ पाता, वह अचानक पुल से चंबल नदी में कूद गए. घटना के बाद गोविंद ने आसपास के लोगों और परिजनों को इसकी जानकारी दी.

सूचना मिलते ही थाना सहसों और थाना चकरनगर की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की और चंबल नदी में जितेंद्र सिंह की तलाश शुरू कराई. नदी के तेज बहाव को देखते हुए तलाश अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से नदी किनारे और संभावित स्थानों पर भी खोजबीन कर रही है.

फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने से थे परेशान

जितेंद्र के भाई दीपू ने भी बताया कि उनका भाई पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था. उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने और लगातार परेशान किए जाने के कारण वह तनाव में रहता था. परिवार का आरोप है कि इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया हो सकता है.

थाना सहसों प्रभारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 47 वर्षीय व्यक्ति के चंबल नदी में कूदने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. नदी में उसकी तलाश कराई जा रही है. साथ ही परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और पूरे घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच और तलाशी अभियान जारी है.

इटावा: डकैती के फर्जी मुकदमे से परेशान शख्स नदी में कूदा… बेटे के साथ जा रहा था बेटी के घर, रेस्क्यू जारी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button