नेपाल- भोटेकोशी नदी में पानी बढ़ा, फिर बाढ़ का खतरा:रसुवा सहित 3 जिलों में अलर्ट; अब तक 682 मौतें, 275 भारतीयों समेत 3000 लापता- INA NEWS

नेपाल में फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रसुवा जिला प्रशासन को रविवार सुबह भोटेकोशी नदी में बहाव बढ़ने की आवाज सुनाई देने की जानकारी मिली है। इसके बाद रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में अलर्ट जारी किया गया है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों से सावधान रहने को कहा गया है। इससे पहले 26 अगस्त को नेपाल के भोटेकोशी और त्रिशुली नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी। बाढ़ ने रसुवा, नुवाकोट सहित 8 जिलों में तबाही मचाई। अब तक 675 शव बरामद हुए हैं, जबकि 7 शव तिब्बत में मिले हैं। 3 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ के बाद से लापता हैं। इनमें 275 भारतीय हैं। नेपाल पुलिस ने शनिवार को अज्ञात मृतकों की तस्वीरें और डिटेल्स अपनी वेबसाइट पर जारी की हैं, ताकि परिजन उनकी पहचान कर सकें। प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा कि शवों को दफनाने से पहले DNA सैंपल और पहचान से जुड़े सबूत सुरक्षित रखे जाएंगे। भारत सरकार के मुताबिक, नेपाल से 108 भारतीयों का रेस्क्यू हो चुका है। वहीं 275 भारतीय और 128 भारतीय मूल के लोग अब भी लापता या संपर्क से बाहर हैं। पिछले दो दिनों में 598 भारतीय चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं, जबकि करीब 900 भारतीय अभी चीन में सुरक्षित हैं। बाढ़ के बाद तबाही का मंजर, 3 तस्वीरें… खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button