Sport : महिला एशिया कप में क्या टीम इंडिया पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ करेगी हैंडशेक? कोच ने बताया पूरा प्लान #INA

Womens Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 30 अगस्त को थाईलैंड के साथ खेलने वाली है. वहीं, टीम इंडिया 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मैच खेलने वाली है. अब सवाल उठता है कि क्या टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले मैच में हैंडशेक करेगी या नहीं? इस मामले पर अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच अमोल मजूमदार ने प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं कि टीम इंडिया का इसमें क्या प्लान है…

क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया?

महिला एशिया कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को हाईवोल्टेज मैच खेला जाने वाला है. इसपर सवाल है कि क्या भारतीय टीम इस मैच में BCCI की ‘नो-हैंडशेक’ पॉलिसी का पालन करेगी? भारत के अभियान की शुरुआत से ठीक पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब यह सवाल पूछा गया, तो हेड कोच अमोल मजूमदार ने इसे टाल दिया और कहा कि टीम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान दे रही है.

मजूमदार ने मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “देखिए, हम मैदान पर बेहतरीन क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं और मैदान के बाहर की चीजों पर ध्यान नहीं देते. हम उस खास दिन अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं और जब हम वह मैच खेलेंगे, तब इस बारे में बात करेंगे. लेकिन अभी, हम कल के मैच पर ध्यान दे रहे हैं. एक बार में एक मैच.”

मजूमदार ने बहुत आगे की सोचने से इनकार करते हुए कहा, “मैं बहुत आगे की नहीं सोचना चाहता. एक बार में एक ही मैच। हम कल के मैच पर ध्यान देंगे.”

पहलगाम हमले के बाद शुरू हुई नो-हैंडशेक पॉलिसी

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से, BCCI पाकिस्तान टीम के खिलाफ ‘नो-हैंडशेक’ पॉलिसी का सख्ती से पालन कर रहा है. उस टूर्नामेंट में, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सलमान अली आगा की टीम के साथ तीनों मैचों (जिसमें खिताबी मुकाबला भी शामिल था) में किसी भी तरह का हैंडशेक नहीं किया था.

तब से, सीनियर, एज-ग्रुप और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार इस प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है. भारतीय महिला टीम ने अक्टूबर 2025 में कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ महिला ODI वर्ल्ड कप मैच के दौरान भी इस पॉलिसी का पालन किया, जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने नवंबर 2025 में मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी इस प्रोटोकॉल को माना. 

आने वाले महीनों में एज-ग्रुप और वर्ल्ड इवेंट्स में भी यही रुख अपनाया गया. दिसंबर 2025 में अंडर-19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के दोनों मैचों के दौरान यह पॉलिसी जारी रही और फरवरी 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप और पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप के मैचों में भी कोई हैंडशेक नहीं हुआ. हाल ही में, जून 2026 में बर्मिंघम में हुए महिला T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान हरमनप्रीत कौर की टीम ने भी यही रुख अपनाया और पाकिस्तान की कप्तान और खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया.

5 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

मैचतारीखदिनमुकाबलासमय (IST)वेन्यूस्टेज
🏏 130 अगस्त 2026रविवार🇮🇳 भारत vs थाईलैंड 🇹🇭रात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमग्रुप A
🏏 23 सितंबर 2026गुरुवार🇭🇰 हांगकांग vs भारत 🇮🇳रात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमग्रुप A
🏏 35 सितंबर 2026शनिवार🇮🇳 भारत vs पाकिस्तान 🇵🇰रात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमग्रुप A

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहला मैच 30 अगस्त को थाईलैंड के साथ खेलने वाली है. दूसरा मैच 3 सितंबर को हांगकांग के साथ खेलेगी. फिर तीसरा और सबसे अहम मुकाबला 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? सामने होगी रजत पाटीदार की टीम, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

महिला एशिया कप में क्या टीम इंडिया पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ करेगी हैंडशेक? कोच ने बताया पूरा प्लान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button