UP News: प्यार, शादी और इनकार… फिर पुल से लगा दी छलांग, हिंडन नदी में कूदी युवती की तलाश जारी – INA

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के कुलेसरा पुल पर शनिवार देर रात प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है. शादी से इनकार किए जाने से नाराज एक युवती ने परिवार की मौजूदगी में हिंडन नदी में छलांग लगा दी. बेटी को रोकने के लिए उसकी मां चीखती चिल्लाती रही, लेकिन युवती ने पुल से नदी में छलांग लगा दी. युवती को बचाने के लिए उसके साथ मौजूद युवक ने भी पीछे से नदी में छलांग लगा दी. आसपास के लोगों ने युवक को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

जानकारी के मुताबिक, युवक औ युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस दौरान दोनों के बीच शादी को लेकर भी बातचीत चल रही थी, लेकिन युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया. घटना के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम युवती की तलाश में हिंडन नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चल रही है.

‘मैं मरने जा रही हूं’

युवती के पिता हरेंद्र के मुताबिक, उनकी बेटी संजना और दीपक के बीच प्रेम-प्रसंग था. दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन शनिवार शाम फोन पर शादी को लेकर बातचीत के दौरान दीपक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद संजना ने कथित तौर पर कहा कि वह मरने जा रही है. इतना कह कर वो घर से निकल गई. पिता के अनुसार बेटी की बात सुनकर उसकी मां भी उसके पीछे दौड़ी. परिवार के लोग उसे रोकने की कोशिश करते रहे लेकिन रात करीब 10 बजे संजना कुलेसरा पुल पर पहुंची और हिंडन नदी में छलांग लगा दी.

परिजनों ने बताया कि उसको बचाने के लिए युवक ने भी नदी में छलांग लगा दी. आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दीपक को तो नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन युवती को पकड़ नहीं पाए फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन संजना का अभी तक कोई पता नहीं चल सका.

एनडीआरएफ की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन

फिलहाल एनडीआरएफ और पुलिस की टीम हिंडन नदी में सर्च ऑपरेशन चल रही है. नदी में पानी के तेज बहाव और देर रात अंधेरा होने के कारण युवती को तलाशने में दिक्कत आई. पुलिस का कहना है की युवती के परिवार वालो के साथ पुलिस भी मौजूद है और युवती की तलाश लगातार की जा रही है और मामले में सभी पहलू से जांच की जा रही है. युवक से भी पूछताछ की जा रही है कि किन परिस्थितियों में युवती ने इस तरह का कदम उठाया.

प्यार, शादी और इनकार… फिर पुल से लगा दी छलांग, हिंडन नदी में कूदी युवती की तलाश जारी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button