यूपी – कानपुर: मौलाना पर जबरन मदरसा बनवाने के दबाव का आरोप, रिपोर्ट दर्ज – INA

बेकनगंज थाना क्षेत्र के हीरामन पुरवा निवासी पीड़ित मोहम्मद शाकिर के मुताबिक उन्होंने 20 नंवबर 2020 को जाजमऊ के मोतीनगर में मोहम्मद उस्मान से 33.36 वर्गमीटर भूखंड रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिये खरीदा था। जिस पर उन्होंने निर्माण कराना शुरू किया। तब मौलाना याकूब ने काम रुकवा दिया। याकूब ने उन पर दबाव बनाया कि जमीन के ग्राउंड फ्लोर पर मदरसे का निर्माण कराएं। जिसे वह संचालित करेंगे।




जिससे इनकार करने पर उन्होंने निर्माण से रोकने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। शाकिर ने बताया कि बीती 16 जुलाई को उनकी प्लाॅट पर शटरिंग लगाई जा रही थी। इस दौरान आर मौलाना याकूब चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे। फिर काम कर रहे मिस्त्री और लेबर को धमकाकर काम से भगा दिया। आरोप है कि शिवगोदावरी चौकी में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता से शिकायत की। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर . की कार्रवाई की जाएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button