Sport : वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल मैच में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 बल्लेबाज #INA

Vaibhav Sooryavanshi Record: स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरें और रिकॉर्ड न बनाएं… ऐसा भला हो सकता है. अब दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन के खिलाफ 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. सेंट्रल जोन के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही वैभव दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड
ICYMI | Vaibhav Sooryavanshi broke a 57-year-old record this morning 🥰 pic.twitter.com/r9ycdwFEvt
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 31, 2026
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 साल पुराना रिकॉर्ड धराशाही कर दिया है. वैभव दलीप ट्रॉफी के इतिहास में अब अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं.
वैभव ने 15 साल 157 दिन की उम्र में ये कारनामा किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम था, जिन्होंने 1969 में 16 साल 23 दिन की उम्र में अर्धशतक जमाया था. यानी वैभव ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
92 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
2⃣ in 2⃣
Harsh Dubey finally provides the breakthroughs Central Zone desperately needed 👌#DuleepTrophy | #CZvEZ
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/XnLgwPgsvD
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 31, 2026
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच सेंट्रल जोन के खिलाफ खेले जा रहे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया. पहले तो उन्होंने 42 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. वह अच्छे दिख रहे थे और तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन, तभी जब वह 92 के स्कोर पर थे, तब उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, जिसके चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे. जी हां, 92 के स्कोर पर उन्होंने एक शॉट खेला, जो सीधे फील्डर के हाथ में जाकर गिरा और वैभव की पारी पर 92 रन पर ही फुल स्टॉप लग गया. इस तरह सूर्यवंशी 81 गेंदों पर 7 चौकों और 7 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 113.58 रहा. आपको बता दें, दूसरे दिन के खेल के लंच तक ईस्ट जोन का स्कोर 183/2 हो चुका है.
वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में संभाली कमान
सेंट्रल जोन के साथ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी भी की थी. 19वें ओवर तक तो ईशान किशन ने ही कप्तानी की, जिसमें उसी ओवर के दौरान अभिजीत सरकार की एक गेंद विकेटकीपिंग कर रहे ईशान के बाएं हाथ में जा लगी. चोट लगने के बाद टीम के फीजियो ने आकर ईशान की जांच की, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. ईशान की जगह विकेटकीपिंग की कमान कुमार कुशाग्र ने संभाली और ईस्ट जोन की कमान उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी को सौंपी गई.
A fifty off 42 balls for East Zone vice skipper Vaibhav Sooryavanshi 🫡👌 pic.twitter.com/u6q56bAx7D
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 31, 2026
266 पर सिमटी सेंट्रल जोन की पारी
ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जहां सेंट्रल जोन की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन की टीम ने पहली पारी में 266 रन बनाए. टीम का सिर्फ एक बल्लेबाज अर्धशतक लगा सका और वो कोई और नहीं रिंकू सिंह रहे. जी हां, रिंकू ने 88 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली. वहीं, कप्तान रजत पाटीदार इस मैच में 41 गेंद पर 12 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे. इस तरह सेंट्रल जोन की टीम ने पहली पारी में 266 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: 3 छक्के, 5 चौके… वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल मैच में मचाया तहलका, रजत पाटीदार की टीम के खिलाफ खेली शानदार पारी
वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल मैच में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,