UP News: अंकित बालियान के हत्यारों के एनकाउंटर पर अवधेश प्रसाद ने उठाए सवाल, जयंत चौधरी ने की सिंगर के परिवार से मुलाकात – INA

यूपी के शामली में अंकित बालियान की हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड के बाद राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शामली के बंतीखेड़ा गांव में मृतक अंकित बालियान के घर पहुंचे. उन्होंने अंकित के पिता सत्यवीर सिंह, मां और पत्नी से मुलाकात की. उन्होंने परिवारवालों से मिलकर संवेदना जताई और परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़े होने का आश्वासन दिया.
वहीं इस मामले में सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “किन स्थितियों में ये एनकाउंटर हुआ है ये जांच का विषय है. उच्चस्तरीय जांच की जाए. जो भी बड़े-बड़े अपराधी उनके लिए न्यायपालिका को अधिकार है वो दंड देगी.
#WATCH | Shamli, Uttar Pradesh: Union Minister and Rashtriya Lok Dal (RLD) chief Jayant Chaudhary arrives at the residence of the late Haryanvi singer, actor, and YouTuber Ankit Baliyan in Shamli following his tragic murder on Wednesday evening (August 26, 2026).
This comes pic.twitter.com/4lf7MOFZx1
— ANI (@ANI) August 31, 2026
अंकित की बहन ने क्या कहा?
हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान मर्डर केस में दो मुख्य शूटर्स के एनकाउंटर पर अंकित की बहन रीना ने कहा, “हम संतुष्ट तो हैं, लेकिन असली संतुष्टि तब तक नहीं मिलेगी जब तक मेरे भाई के कातिलों का पूरी तरह सफाया न हो जाए और उन्हें सजा न मिल जाए. तब तक न तो हमें संतुष्टि मिलेगी और न ही हम चैन से बैठेंगे. मेरी एक और गुजारिश है.
उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता बुज़ुर्ग हैं. मेरा भाई अंकित ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और मेरे माता-पिता का कोई और सहारा नहीं है. मेरी गुजारिश है कि मेरे भाई की जगह परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दी जाए. मैं ये भी चाहती हूं कि अंकित के नाम पर कुछ बनाया जाए. शायद एक स्टेडियम और वहां उनकी मूर्ति लगाई जाए. मैं आपसे हाथ जोड़कर यह अपील करती हूं.”
संजय निषाद ने क्या कहा?
हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान मर्डर केस में दो मुख्य शूटर्स के एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने कहा, “हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है. जांच में समय लगता है लेकिन लोग राजनीति करते हैं. हमारी सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि जब भी किसी के साथ अन्याय हो, तो उसे जल्द न्याय मिले.”
यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, “एक प्रतिभाशाली गायक (गायक अंकित बालियान) की हत्या कर दी गई. राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. उन्होंने कई एनकाउंटर किए हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं. सरकार ऐसे एनकाउंटर करके सिर्फ अपनी तारीफ कर रही है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार राज्य में ऐसे माफियाओं को संरक्षण दे रही है.”
अंकित बालियान के हत्यारों के एनकाउंटर पर अवधेश प्रसाद ने उठाए सवाल, जयंत चौधरी ने की सिंगर के परिवार से मुलाकात
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,