UP News: Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 4 सितंबर तक बारिश…. यूपी-बिहार से लेकर मणिपुर तक अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड समेत जानें अपने राज्य का हाल – INA
Aaj Ka Mausam: देशभर में इस समय मॉनसून के प्रभाव से हो रही बारिश ने तांडव मचा रखा है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक भारी बरसात देखने को मिल रही है. मैदानी राज्यों में मूसलाधार बारिश से कहीं नदियां उफान पर हैं, तो कहीं बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 1 सितंबर को देशभर के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है.
देश की राजधानी दिल्ली में आगस्त माह के आखिरी दिनों में बारिश थम गई थी. आज से एक बार फिर राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है. कल दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. तीन और चार सितंबर को हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है. वहीं आज राज्य में अधिकतम 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.
यूपी से झारखंड तक भारी बारिश
उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. आज राज्य के दक्षिणी हिस्से के 11 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 24 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है. बिहार में आज भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के 12 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. झारखंड में भी आज कई जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक, आंधी और वज्रपात हो सकता है.
राजस्थान-एमपी में कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में आज ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है. हालांकि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. आज पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम सक्रिय रह सकता है. उमरिया और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
इन राज्यों में अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में आज मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.
पहाड़ी इलाकों में जमकर बरसेंगे मेघ
आज उत्तराखंड के ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश हो सकती है. जम्मू कश्मीर के भी कई जिलों में आज बारिश और गरज-चमक हो सकती है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली: सरकारी स्कूलों में खुलेंगे मेडिकल रूम, काउंसलिंग की होगी सुविधा, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 4 सितंबर तक बारिश…. यूपी-बिहार से लेकर मणिपुर तक अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड समेत जानें अपने राज्य का हाल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,