Sport : क्रिकेट फैंस की लगी लॉटरी! सितंबर में बैक टू बैक मैच खेलने वाली है टीम इंडिया, आज ही नोट कर लें पूरा शेड्यूल #INA

Team India Schedule In September: सितंबर महीना क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि इसमें क्रिकेट ही क्रिकेट देखने को मिलेगा. टीम इंडिया सबसे पहले अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, फिर वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी. कैरेबियाई टीम के साथ भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. वहीं, एशियन गेम्स के मुकाबले भी खेले जाएंगे. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको सितंबर में होने वाले उन मुकाबलों के बारे में बताते हैं, जिनमें भारतीय पुरुष टीम एक्शन में दिखेंगे.

भारत बनाम अफगानिस्तान (T20 सीरीज):

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम करेगी. जी हां, ऐसा पहली बार ही होगा, जब भारत में ही भारतीय टीम मेहमान टीम के तौर पर खेलने मैदान पर उतरेगी. सीरीज के तीनों ही मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

मैचतारीखदिनमुकाबलासमय (IST)वेन्यू
🏏 पहला T20I13 सितंबर 2026रविवारअफगानिस्तान VS भारतशाम 7:00 बजेअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
🏏 दूसरा T20I15 सितंबर 2026मंगलवारअफगानिस्तान VS भारतशाम 7:00 बजेअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
🏏 तीसरा T20I17 सितंबर 2026गुरुवारअफगानिस्तान VS भारतशाम 7:00 बजेअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

वेस्टइंडीज का भारत दौरा (ODI सीरीज)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर एक्शन में दिखने वाले हैं. अपकमिंग वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम होने वाली है, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी.

मैचतारीखदिनमुकाबलासमय (IST)वेन्यू
🏏 पहला ODI27 सितंबर 2026रविवार🇮🇳 भारत vs 🇯🇲 वेस्टइंडीजदोपहर 2:00 बजेग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
🏏 दूसरा ODI30 सितंबर 2026बुधवार🇮🇳 भारत vs 🇯🇲 वेस्टइंडीजदोपहर 2:00 बजेबरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
🏏 तीसरा ODI3 अक्टूबर 2026शनिवार🇮🇳 भारत vs 🇯🇲 वेस्टइंडीजदोपहर 2:00 बजेमहाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

एशिया गेम्स (T20):

19 सितंबर से एशियन गेम्स की शुरुआत होने वाली है. इसमें पिछले साल की चैंपियन भारतीय टीम 28 सितंबर से एक्शन में दिखेगी. हालांकि, ये शेड्यूल अभी पूरी तरह तय नहीं है, लेकिन जितनी जानकारी है, उसके अनुसार यहां जान लीजिए कि भारत कब-कब एक्शन में दिखेगी.

चरणतारीखमुकाबलासमय (IST)वेन्यू
🏏 क्वार्टर फाइनल28 सितंबर 2026भारत vs ग्रुप-A की रनर-अप टीमसुबह 10:30 बजेकोरोगी एथलेटिक पार्क, निसिन, आइची
🏏 सेमीफाइनल*1 अक्टूबर 2026भारत जीता तो क्वार्टर फाइनल के विजेता के खिलाफसुबह 10:30 बजे / दोपहर 2:00 बजेकोरोगी एथलेटिक पार्क
🥉 ब्रॉन्ज मेडल मैच*3 अक्टूबर 2026भारत हारा तोसुबह 5:30 बजेकोरोगी एथलेटिक पार्क
🥇 फाइनल*3 अक्टूबर 2026भारत जीता तोसुबह 10:30 बजेकोरोगी एथलेटिक पार्क

 इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच होंगे मुकाबले

ऑस्ट्रेलिया की ए टीम इसी महीने भारत दौरे पर आने वाली है. जहां, दोनों टीमों के बीच पहले तो 2 चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे. फिर भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.

मैचतारीखमुकाबलाफॉर्मेटसमय (IST)वेन्यू
🏏 पहला मैच22–25 सितंबर 2026भारत A vs ऑस्ट्रेलिया A4 दिवसीयसुबह 9:30 बजेपुडुचेरी
🏏 दूसरा मैच29 सितंबर–2 अक्टूबर 2026भारत A vs ऑस्ट्रेलिया A4 दिवसीयसुबह 9:30 बजेपुडुचेरी
🏏 पहला वनडे6 अक्टूबर 2026भारत A vs ऑस्ट्रेलिया Aवनडेसुबह 9:00 बजेपुडुचेरी
🏏 दूसरा वनडे9 अक्टूबर 2026भारत A vs ऑस्ट्रेलिया Aवनडेसुबह 9:00 बजेपुडुचेरी
🏏 तीसरा वनडे11 अक्टूबर 2026भारत A vs ऑस्ट्रेलिया Aवनडेसुबह 9:00 बजेपुडुचेरी

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल! इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले कोच सरफराज और उमर गुल को हटाया, 7 प्लेयर्स को भी निकाला

 

क्रिकेट फैंस की लगी लॉटरी! सितंबर में बैक टू बैक मैच खेलने वाली है टीम इंडिया, आज ही नोट कर लें पूरा शेड्यूल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button