खबर शहर , क्या यूपी में मिला इबोला का केस?: कांगो से आगरा लाैटे दो युवक आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग ने दी बड़ी जानकारी – INA

कांगो से आगरा लाैटे दो युवकों में इबोला वायरस के संक्रमण की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची। परिजन सहित दोनों को स्वास्थ्य टीम ने आइसोलेट कर दिया है। दोनों में इबोला संक्रमण को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। 


प्रभारी सीएमओ डॉक्टर अमित रावत ने बताया कि अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस चल रहा है। ऐसे में इन देशों से आने वाले सभी लोगों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जाती है। इनकी भी स्क्रीन की गई है। इनमें किसी तरह के कोई लक्षण नहीं है। नमूने भी नहीं लिए गए हैं। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सात दिन तक निगरानी की जाती है। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button