यूपी – अलीगढ़: बांग्लादेश उच्चायोग प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेगा जिला जेल, करेगा बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुलाकात – INA

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए जिला कारागार में बंद 10 बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुलाकात करने के लिए मंगलवार को बांग्लादेश उच्चायोग का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल अलीगढ़ पहुंच रहा है। जेल प्रशासन ने इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पकड़े गए ये सभी 10 नागरिक अवैध तरीके से भारत में घुसे और अलीगढ़ में रहकर मजदूरी कर रहे थे। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के हैं, जिन्हें पिछले दिनों गांधीपार्क पुलिस ने कमालपुर इलाके में ईंट-भट्टे की झुग्गियों में दबोचा था।

ये सभी बांग्लादेश के कुड़ीग्राम जिले के फुलवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित अजुआटडी गांव के रहने वाले हैं और दलालों की मदद से पश्चिम बंगाल के रास्ते अलीगढ़ तक पहुंचे थे। अन्य पांच आरोपियों को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया था। जेल अधीक्षक पंकज सिंह का कहना है कि बांग्लादेश का एक प्रतिनिधिमंडल आ रहा है। इसके लिए जेल प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button