यूपी – अमरोहा में हत्या: पुलिस चौकी के पास मीट दुकानदार का मर्डर, हमलावरों ने पीछे से सिर में सटाकर मारी गोली – INA

अमरोहा शहर में मंगलवार देर रात जट बाजार चौकी के पास मीट दुकानदार अफ्फान कुरैशी (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पीछे से उसके सिर पर तमंचा सटाकर गोली मारी और भाग गए। करीब 11:30 बजे हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। 




सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ अफ्फान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाईखाना निवासी दिवंगत इरफान कुरैशी के परिवार में पत्नी हुस्न बानो, पांच बेटियां और दो बेटे फैजान व अफ्फान थे। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button