Sport : IND vs AFG : टीम इंडिया से इन 5 खिलाड़ियों की क्यों हुई छुट्टी? जानिए मिली किस बात की सजा #INA

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान की टीमें 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली हैं. इस सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने वाला है. इसके बाद 17 सितंबर को इस सीरीज का अंत हो जाएगा. वहीं इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 1 सितंबर (मंगलवार) को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इसके टीम से कुल मिलकर 5 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है. ये पांच खिलाड़ी पिछली सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे.
दरअसल, भारतीय सिलेक्टर्स ने प्रिंस यादव, मयंक यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह को बाहर कर दिया है. ये सभी खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई सीरीज में मौजूद थे. वहीं प्रिंस यादव भारत के लिए कई सीरीज में थे, उन्होंने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था. अब इन 5 खिलाड़ियों को क्यों टीम से बाहर किया गया है. आइए जानते हैं.
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
प्रभसिमरन सिंह को इस वजह से किया गया बाहर
जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह को पहली बार इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड में मौका दिया गया था. संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिालफ सीरीज से बाहर किया गया था. ऐसे में प्रभसिमरन को मौका दिया गया था. वो टीम में बतौर वैकल्पिक विकेटकीपर के तौर पर चुना गया था. अब जब संजू टीम में आ गए हैं और टीम की पहली विकेटकीपिंग च्वाइस ईशान किशन हैं तो, इसी वजह से प्रभसिमरन सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.
🚨 PRABHSIMRAN SINGH: 125*(47) 🥶
– Chasing 265 runs in Sher-E-Punjab T20 league, Captain Prabhsimran Singh smashed 125* runs from just 47 balls, proper mad knock under pressure. pic.twitter.com/rVXngFAvKd
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 1, 2026
सीनियर खिलाड़ियों की वापसी ने इनके लिए बंद किए दरवाजे
भारतीय क्रिकेट टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा का नाम शामिल है. वहीं टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है. इसके चलते नए और युवा खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है, जिसमें यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं. यश और अशोक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था.
अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा बतौर तेज गेंदबाज खेलेंगे. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी बतौर पेस ऑलराउंडर नजर आएंगे. इनके अलावा टीम में शिवम दुबे एक तेज गेंदबाजी का विकल्प हैं. वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है.
🚨 JASPRIT BUMRAH IS COMING 🚨
– Jasprit Bumrah is on track . be fit & Available for the Asian Games. (Sahil Malhotra/TOI). pic.twitter.com/XzgwED3EzJ
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 31, 2026
भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड
भारत – श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.
अफगानिस्तान – इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक.
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
| मैच नंबर | तारीख | दिन | स्थान |
|---|---|---|---|
| 1 | 13 सितंबर 2026 | रविवार | दिल्ली |
| 2 | 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | दिल्ली |
| 3 | 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | दिल्ली |
ये भी पढ़ें : BCCI बड़ा एक्शन लेने को तैयार, क्या गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट समेत इन खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज?
IND vs AFG : टीम इंडिया से इन 5 खिलाड़ियों की क्यों हुई छुट्टी? जानिए मिली किस बात की सजा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,