Sport : IND vs AFG : भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी, दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज टी20 सीरीज में कर सकता है हाल बेहाल, देखिए आंकड़े #INA

IND vs AFG : भारतीय क्रिकेट टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी इस बार इब्राहिम जादरान करेंगे. वहीं टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में राशिद खान का नाम भी शामिल हैं. राशिद खान इन दिनों आईसीसी रैंकिंग में वनडे और टी20 फॉर्मेट में नंबर 1 गेंदबाज बने हुए हैं. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों की टक्कर दुनिया के नंबर-1 बॉलर के साथ होने वाली है.

ऐसे में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस तीनों टी20 मैचों में भारतीय बल्लेबाजों के लिए राशिद खान खतरा बन सकते हैं. राशिद खान दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं, ऐसे में उनकी बॉलों का सामना करना दुनिया के अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के हाथों में नहीं है. उन्होंने भारत के खिलाफ भले ही टी20 में केवल 3 विकेट हासिल किए हों लेकिन वो भारतीय पिचों पर लगातार विकेट चटकाते हुए नजर आते हैं. तो आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

राशिद खान का टी20 इंटरनेशनल करियर 

राशिद खान ने अफगानिस्तान की ओर से 2015 में अपना टी20 डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक राशिद ने अफगानिस्तान के लिए कुल 115 मैचों खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 115 पारियों में कुल 193 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने अपने करियर में 2 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है, जबकि 9 बार वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 विकेट हॉल चटका चुके हैं. टी20 में राशिद का इकोनॉमी 6.4 का है. वहीं उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट 3 रन देकर रहा है. 

राशिद खान ने भारत में भी बिखेरा जलवा

राशिद खान ने भारत में खेले गए अपने 26 मैचों में कुल 53 विकेट चटकाए हैं. राशिद को भारतीय पिचें काफी भाती हैं. यहां की स्पिन और टर्न होती हुई विकटों पर राशिद खान अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को धूल चटाने में अव्वल रहते हैं. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों भले ही ये सीरीज मेहमान बनाकर अपनी ही देश में अफगानिस्तान की मेजबानी में खेल रहे हैं लेकिन यहां की पिचें राशिद खान के लिए भी मददगार हैं. भारतीय बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहने की जरुरत है.

कब और कहां खेले जाएंगे भारत-अफगानिस्तान के मैच

मैच नंबरतारीखदिनस्थान
113 सितंबर 2026रविवारदिल्ली
215 सितंबर 2026मंगलवारदिल्ली
317 सितंबर 2026गुरुवारदिल्ली

भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड

भारत – श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.

अफगानिस्तान – इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक.

ये भी पढ़ें : ‘बोर्डरूम पर नहीं, मैदान पर फोकस करो…’ पाकिस्तान क्रिकेट की अंदरूनी गड़बड़ी पर दिग्गज का बयान वायरल, जानें क्या कहा?

IND vs AFG : भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी, दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज टी20 सीरीज में कर सकता है हाल बेहाल, देखिए आंकड़े





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button