Sport : ICC का बड़ा ऐलान, भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, इन 2 वेन्यू पर खेले जाएंगे टूर्नामेंट के मुकाबले #INA

ICC की ओर से अगले साल होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है. आईसीसी ने महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार भारत को दिया है. साथ ही टूर्नामेंट के वेन्यू का भी ऐलान कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का आगाज 14 फरवरी से होगा और यह 28 फरवरी तक चलेगी.
श्रीलंका में होना था महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का आयोजन पहले श्रीलंका में होना था, लेकिन आईसीसी की प्रशासनिक बैठकों के दौरान लिए गए सुधारात्मक फैसलों की वजह से इस टूर्नामेंट का स्थान बदलना पड़ा और भारत को मेजबानी दे दी गई है. नए आयोजक देश की दौड़ में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत भी शामिल था, जिसमें बाजी मारते हुए भारत ने मेजबानी के अधिकार हासिल किए. आखिरकार, 1 सितंबर को आईसीसी बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर भारत के नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी.
A new chapter in women’s cricket is waiting . be written 🤩
The dates and venues for the inaugural Women’s Champions Trophy in 2027 are locked in 🔒https://t.co/QrY2iyDwyU
— ICC (@ICC) September 2, 2026
महिला क्रिकेट में नए अध्याय की शुरुआत – जय शाह
ICC चेयरमैन जय शाह ने इसे महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए दौर की शुरुआत कहा है. उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट से दुनिया की बेस्ट टीमें एक बड़े मंच पर एक दूसरे से टकराएंगी और अन्य टीमों को भी रैंकिंग में ऊपर आने के लिए नई प्रेरणा मिलेगी, जय शाह ने कहा कि ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए चैप्टर की शुरुआत है. टूर्नामेंट के पहले एडिशन के तौर पर यह दुनिया की बेहतरीन टीमों को एक जबरदस्त और बड़े स्तर के मुकाबले के लिए एक साथ लाएगा. साथ ही, यह टीमों को रैंकिंग में ऊपर चढ़ने और वर्ल्ड स्टेज पर जगह बनाने के लिए और ज्यादा प्रेरित करेगा.
महिला चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेंगी ये टीमें
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं. यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. 6 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से टकराएंगी, जिसके बाद टॉप दो टीमें 28 फरवरी को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. भारतीय महिला टीम इस वक्त ODI वर्ल्ड कप चैंपियन है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए महिला T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है. ऐसे में पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Explainer: 952 रनों का वो ‘अमर रिकॉर्ड’, जिसे तोड़ने के लिए टेस्ट क्रिकेट को लेना होगा दोबारा जन्म! सामने था भारत
ICC का बड़ा ऐलान, भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, इन 2 वेन्यू पर खेले जाएंगे टूर्नामेंट के मुकाबले
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,