Sport : धोनी को लेकर आया बड़ा अपडेट, CSK में इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में नहीं दिखेंगे माही #INA

IPL 2027: आईपीएल 2027 की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं. इसकी चर्चाएं भी होने लगी हैं. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर यह बड़ी अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी ने साफ कहा है कि वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर नहीं खेलेंगे. वह फुल-टाइम विकेटकीपर के तौर पर सीएसके में खेलना चाहते हैं. यह बात उनके साथी रहे पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कही है.
बतौर विकेटकीपर पूरे 20 ओवर खेलना चाहते हैं धोनी
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने खुलासा किया है कि धोनी ने व्यक्तिगत रूप से उनसे कहा है कि वह आईपीएल में एक ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर नहीं खेलना चाहते. धोनी खुद को एक फुल-टाइम विकेटकीपर के रूप में देखते हैं. इसका मतलब है कि अगर वह खेलते हैं, तो वह पूरे 20 ओवर मैदान पर रहकर कीपिंग करना चाहते हैं.
बद्रीनाथ का मानना है कि बढ़ती उम्र और फिटनेस चिंताओं को देखते हुए धोनी के लिए ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ की भूमिका आदर्श होती. वह सिर्फ आखिरी के ओवरों में बल्लेबाजी के लिए आते और कीपिंग करते, जिससे उनके शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता.
MS Dhoni has made it clear that he wants . play as a full-time wicketkeeper for the Chennai Super Kings in the Indian Premier League (IPL), former CSK batter Subramaniam Badrinath said 🗣️
His IPL future still remains a subject of speculation with no confirmation yet as . in… pic.twitter.com/auItGI5m7B
— Sportstar (@sportstarweb) September 3, 2026
IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेले थे धोनी
एमएस धोनी ने पिछले सीजन आईपीएल 2026 में घुटने की दिक्कतों के कारण एक भी मैच नहीं खेला था. हालांकि वह टीम के साथ जुड़े रहे थे, लेकिन मैदान पर नहीं उतरे थे.फैंस इंतजार करते रहे कि माही फिट होकर मैदान पर वापस आएंगे, लेकिन पूरा सीजन खत्म हो गया और वह खेलते नजर नहीं आए. उस वक्त यह बात भी सामने आई थी कि अगर धोनी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, तो कम से कम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर तो उतर ही सकते हैं. अब धोनी ने कहा है कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलना चाहते हैं. इस नए रुख के बाद कि वह सिर्फ फुल-टाइम खिलाड़ी के रूप में ही खेलेंगे, उनके अगले आईपीएल सीजन में भाग लेने को लेकर सस्पेंस और ज्यादा बढ़ गया है, क्योंकि फैंस और सीएसके मैनेजमेंट अभी भी उनके आखिरी फैसले का इंतजार कर रहे हैं.
आईपीएल में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ को लेकर बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों से मांगी राय
इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम जारी रहेगा या नहीं, इस पर सस्पेंस लगातार गहराता जा रहा है. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों को एक पत्र भेजकर इस विवादास्पद नियम पर उनका फीडबैक मांगा है. बोर्ड इस बात की समीक्षा करना चाहता है कि टूर्नामेंट में इस नियम को आगे बनाए रखना कितना फायदेमंद है.
गौरतलब है कि जब से आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम लागू हुआ है, तब से क्रिकेट गलियारों में इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है. रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों और कुछ टीम मैनेजमेंटों ने खुलकर इस नियम का विरोध किया है. उनका मानना है कि यह नियम ऑलराउंडर खिलाड़ियों के विकास को नुकसान पहुंचा रहा है और खेल के पारंपरिक संतुलन को बिगाड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: Explainer: रोहित के बिना ODI वर्ल्ड कप? सोच भी कैसे सकती है टीम इंडिया! इतिहास के सबसे बड़े ‘शतकवीर’ की वो पारियां जो हो गई अमर
धोनी को लेकर आया बड़ा अपडेट, CSK में इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में नहीं दिखेंगे माही
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,