Sport : एशिया कप में बैक टू बैक मैच जीतकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, यहां जानें अंक तालिका का पूरा हाल #INA

Women Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गई है. गुरुवार की रात भारत ने हांगकांग के साथ खेले गए मुकाबले में 137 रनों से बड़ी जीत दर्ज की और अगले राउंड में पहुंच गई. बैक टू बैक 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई है. अब देखने वाली बात होगी कि बाकी की 3 टीमें कौन सी होती हैं.

भारत ने हांगकांग को 137 रन से हराया

हांगकांग के साथ खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जिसमें 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बोर्ड पर लगा दिए. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 124 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को इस बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. जबकि दूसरे छोर पर आ रहे बल्लेबाजों में से कोई भी बल्लेबाज 30 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सका. 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम सिर्फ 56 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई और भारत ने 137 रन से मुकाबले को जीतकर अपने नाम कर लिया.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने बैक टू बैक 2 मैच जीते और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब तक भारत ने इस टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं और 4 अंक +5.775 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर रहते हुए अगले राउंड में पहुंच गई है. भारत ने पहले मैच में थाईलैंड को हराया था.

ग्रुप-ए में शामिल पाकिस्तान की टीम के पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है. पाकिस्तान ने एक ही मैच खेला है, जिसे जीतकर टीम दूसरे स्थान पर काबिज है. पाकिस्तान अगर बचे हुए 2 मैचों में से एक मैच जीत लेती है या फिर अपने रन रेट को बेहतर रखती है, तो वह सेमीफाइनल में आसानी से पहुंच सकती है.

अगले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अब तक महिला एशिया कप 2026 में 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की है. अब टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना अगला और आखिरी लीग मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ 5 सितंबर को खेला जाने वाला है. ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतकर भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ सेमीफाइनल मैच खेलना चाहेगी.

यहां देखें प्वॉइंट्स टेबल

स्थानटीमPWLNRPtsNRR
1🇮🇳 INDW (Q)22004+5.775
2🇵🇰 PAKW11002+1.750
3🇹🇭 THAIW31202-2.050
4🇭🇰 HKC W20200-3.575
स्थानटीमPWLNRPtsNRR
1🇱🇰 SLW22004+4.129
2🇧🇩 BANW11002+3.550
3🇮🇩 INDW20200-3.650
4🇦🇪 UAEW10100-6.263

ये भी पढ़ें: भारत ने हांगकांग चाइना को 137 रनों से चटाई धूल, Womens Asia Cup 2026 में टीम इंडिया ने हासिल की लगातार दूसरी बड़ी जीत

एशिया कप में बैक टू बैक मैच जीतकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, यहां जानें अंक तालिका का पूरा हाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button