यूपी – सख्ती: कोयले से जल रहा था तंदूर, आगरा के इस ढाबे पर 10 हजार का जुर्माना; ये चेतावनी भी दी गई – INA

 सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी टीटीजेड में कोयले से तंदूर और भट्ठियां जल रही हैं। फतेहाबाद रोड पर नगर निगम ने बृहस्पतिवार को सुड्डा पंजाबी ढाबा पर छापा मारा तो कोयले से संचालित तंदूर जलता मिला। निगम ने कोयला बुझाने के साथ ही एनजीटी के आदेश के तहत 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

नगर निगम के जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में टास्क फोर्स ने फतेहाबाद रोड पर ढाबे पर कार्रवाई की। इसके बाद अतिक्रमण करने पर रईस संदूक वाला से एक हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला। निगम अधिकारियों ने ढाबा संचालक से कहा कि दोबारा कोयले से तंदूर जलाया तो जुर्माने के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोयला और अन्य प्रदूषणकारी ईंधन से संचालित भट्ठियों की लगातार निगरानी की जा रही है। होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले तंदूरों की जांच की जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button