Sport : 12000 वनडे रन और सचिन का रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा #INA

Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में हुई बीसीसीआई (BCCI) की रिव्यू मीटिंग के बाद यह साफ हो गया कि रोहित आगे भी टीम इंडिया के लिए खेलते रहेंगे. ऐसे में उनके रिटायरमेंट की अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लग गया है. फैंस ‘हिटमैन’ को मैदान पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फैंस का यह इंतजार भी अब खत्म होने वाला है, क्योंकि इसी महीने सितंबर में रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे. वेस्टइंडीज की टीम इस महीने भारत दौरे पर आ रही है, जहां दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज से रोहित की टीम इंडिया में वापसी होगी. रोहित जब इस सीरीज में उतरेंगे, तो उनके पास कई कीर्तिमान बनाने का मौका होगा.
दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार हैं रोहित शर्मा
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा दुनिया के सबसे आक्रामक सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में रोहित इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. इस सीरीज के दौरान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के कुछ ऐसे कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं, जो उन्हें क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की लिस्ट में और भी ऊपर ले जाएंगे. इस वक्त रोहित शर्मा के नाम 288 वनडे मैचों की 280 पारियों में 11895 रन दर्ज हैं. उनके पास अब 12,000 वनडे रन पूरे करने का मौका है.
ODI क्रिकेट में 12000 रन पूरा करने के बेहद करीब रोहित शर्मा
रोहित शर्मा अपने जादुई वनडे करियर में 12000 रन पूरे करने से महज 105 रन दूर हैं. वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान यह आंकड़ा पार करते ही वे एक बेहद खास क्लब में शामिल हो जाएंगे. रोहित वनडे क्रिकेट में 12,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बन जाएंगे, उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने यह कारनामा किया है. जबकि यह कीर्तिमान बनाने वाले ‘हिटमैन’ दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन जाएंगे. इसके साथ ही वे महान सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी पछाड़ेंगे. विराट कोहली ने यह कारनामा सबसे तेज 242 पारियों में किया है. वहीं, रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ 105 रन बना लेते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर दुनिया के दूसरे सबसे तेज 12000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. सचिन ने 300 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा के पास ‘छक्कों का किंग’ बनने का मौका
रोहित शर्मा को दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिना जाता है. उनके सामने दुनिया का कोई भी दिग्गज गेंदबाज गेंदबाजी करने से डरता है. रोहित खड़े-खड़े पुल-शॉट जड़ देते हैं. उनके पास छक्कों का भंडार है. वैसे भी ‘हिटमैन’ का वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ला हमेशा जमकर बोलता है. इस सीरीज में अगर रोहित के बल्ले से 12 छक्के और निकलते हैं, तो वे वनडे इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. कैरेबियाई गेंदबाजों के खिलाफ उनका यह रिकॉर्ड लंबे समय तक अटूट रह सकता है.
सर्वश्रेष्ठ दिग्गजों की लिस्ट में आगे बढ़ने की होड़
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा फिलहाल मजबूत स्थिति में हैं. रोहित साउथ अफ्रीका के दिग्गज जैक्स कैलिस (11,579 रन) को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं और अब वह पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक (11,739 रन) के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ एक या दो पारियों में रोहित टिक गए, तो वह 12000 वनडे रन के आंकड़े को पार कर जाएंगे.
यह भी पढ़ें: Explainer: BCCI का ‘Operation Age Fraud’, बंगाल के 60+ खिलाड़ियों समेत अंडर-19 स्टार्स की खुली पोल, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा!
12000 वनडे रन और सचिन का रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,