खबर शहर , Agra News: जिस गांव की काटी थी बिजली, उसी ने घूसखोर जेई को पहुंचाया जेल – INA

बाह। मढ़ेपुरा गांव की 9 अप्रैल को अभयपुरा के जेई राजकुमार ने बिजली कटवाई थी। स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर जेई की कार्रवाई पर तहसील मुख्यालय पर हंगामा हुआ था। भाकियू नेता भानु प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में महिलाओं के प्रदर्शन पर अधिशासी अभियंता रोहित शर्मा के हस्तक्षेप पर गांव की बिजली जुड़ सकी थी।
मढ़ेपुरा गांव के ही संदीप से बिजली चोरी की प्राथमिकी से बचने के लिए 20 हजार की घूस मांगी थी। 15 हजार रुपये की सहमति पर बृहस्पतिवार को जेई राजकुमार, संविदा लाइनमैन आनंद मिश्रा के साथ एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़े थे। मढ़ेपुरा के मामले में जेल पहुंचे जेई राजकुमार पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। 3 जून को अभयपुरा विद्युत उपकेंद्र का वीडियो वायरल हुआ था। गुत्थम गुत्था होने की स्थिति में जेई ने नौकरी करना सिखाने की धमकी दी थी। बिजली चोरी में प्राथमिकी निरस्त कराने को लेकर वाद विवाद हुआ था। तब भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। संवाद
जेई एवं संविदाकर्मी पकड़े गए हैं। जेई के खिलाफ उच्चाधिकारियों को विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। संविदा लाइनमैन के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई होगी।- रोहित शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत, बाह