Sports- यूएस ओपन: सेरेना-वीनस विलियम्स की जोड़ी पहले दौर में हारी, टाई ब्रेक में 5-0 की बढ़त के बावजूद गंवाया मैच -#INA

यूएस ओपन में सेरेना और वीनस विलियम्स की जोड़ी की वापसी का सफर पहले ही दौर में खत्म हो गया। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए करीब तीन घंटे दो मिनट लंबे मुकाबले में 14वीं वरीयता प्राप्त माया जॉइंट और हाओ-चिंग चान ने विलियम्स बहनों को 6-3, 6-7(6), 10-7 से हराया।


इस हार के साथ 2022 के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में साथ उतरी सेरेना और वीनस की जोड़ी का अभियान खत्म हो गया। दोनों बहनों ने मुकाबले में कई बार वापसी की और निर्णायक क्षणों में दर्शकों का जबरदस्त समर्थन भी हासिल किया, लेकिन अंत में जीत से दूर रह गईं।

Credit By Amar Ujala

Back to top button