यूपी – यूपी का मौसम: अब तीन दिन जमकर बरसेंगे बदरा, पूर्वांचल और तराई समेत 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी – INA

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और तराई में अगले दो दिन जोरदार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय मानसून रविवार से और मजबूत होगा। इसके असर से 6 से 8 सितंबर के दाैरान यूपी के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को पश्चिमी यूपी और दिल्ली से सटे जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार नए सक्रिय हो रहे मौसम तंत्र के . बढ़ने से अगले दो दिन उत्तर प्रदेश कि विभिन्न जिलों में गरज चमक के साथ कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार से निम्न दबाव क्षेत्र का असर कमजोर पड़ने पर बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

इन जिलों में है भारी बारिश का यलो अलर्ट

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आस पास के क्षेत्र।


Credit By Amar Ujala

Back to top button