Sport : आज कितने बजे से मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला #INA

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला आज से शुरू होने वाला है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाईवोल्टेज मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं. हर किसी की नजरें एक बार फिर इस खिलाड़ी पर टिकी होंगी. आइए जान लेते हैं कि मैच कितने बजे से शुरू होगा और आप इसे टीवी-मोबाइल पर लाइव कहां देख सकेंगे.

आज एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला आज शुरू होने वाला है. ये खिताबी मैच ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम और तिलक वर्मा की साउथ जोन के बीच खेला जाएगा. इस मैच में कई बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आने वाले हैं. मुकाबला 9.30 बजे से शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 9 बजे मैदान पर उतरेंगे.

कहां देख सकेंगे फाइनल मुकाबला?

Duleep Trophy 2026 का फाइनल मैच आज से शुरू हो रहा है. ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच होने वाला ये मैच भी टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों की ही तरह फाइनल मैच को भी आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं. इसका मतलब है कि वैभव सूर्यवंशी को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे और उनके मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने पहली पारी में 81 गेंदों पर 92 रनों की धाकड़ पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के लगाए थे. भले ही वह शतक लगाने से चूक गए हो, लेकिन उस मैच में अर्धशतक लगाने के साथ ही वैभव दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए. दूसरी पारी में वैभव ने अच्छी शुरुआत की.

मगर, वह 43 गेंद पर 40 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. अपनी पारी में वैभव ने 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए. इस तरह सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी अपनी ईस्ट जोन की टीम की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. ऐसे में अब सभी की नजरें उनपर टिकी होंगी और उनकी टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

ऐसी हैं दोनों टीमें

साउथ जोन की टीम: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमातेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, कावुरी सैतेजा, विधाथ कावरप्पा, एमडी निधिश, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना, करुण नायर

ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, सूरज सिंधु जयसवाल, शिखर मोहन

ये भी पढ़ें: Explainer: टेस्ट क्रिकेट में जब लिखी गई ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की स्क्रिप्ट, हर बार भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का वो ‘अमर रिकॉर्ड’

आज कितने बजे से मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button