Sport : 'उनके साथ थोड़ी दिक्कत है…' दिग्गज ने क्यों किया संजू सैमसन को 2027 वनडे वर्ल्ड कप से बाहर, जानिए असली वजह #INA

ICC ODI World Cup 2027 : भारतीय क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप 2027 में ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार के तौर पर हिस्सा लेने वाली है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर-नवंबर में 2027 वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा. इससे पहले कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह बनाने का मौका होगा. ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर्स भी अपना-अपना स्क्वाड चुन रहे हैं कि, उनके हिसाब से कौन सा खिलाड़ी स्क्वाड में होना चाहिए और किस खिलाड़ी को बाहर रखा जाएगा. 

इसी कड़ी में वसीम जाफर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है. वसीम जाफर की माने तो उनके हिसाब से संजू सैमसन वनडे वर्ल्ड कप के स्क्वाड में नहीं होंगे. उन्होंने संजू को बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में नहीं रखा है. इसके साथ ही संजू के एकदिवसीय फॉर्मेट में प्रदर्शन पर भी जाफर ने खुलकर बात की है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.   

संजू सैमसन पर वसीम जाफर का बड़ा बयान

वसीम जाफर ने कहा कि, ‘मैं संजू सैमसन को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए बैकअप ओपनर के तौर पर नहीं देखता हूं. मुझे लगता है कि उनके साथ कंसिस्टेंसी की थोड़ी दिक्कत है. वनडे क्रिकेट में आपको थोड़ी और कंसिस्टेंसी की जरूरत होती है क्योंकि क्रीज पर ज्यादा समय बिताना पड़ता है. संजू ने अपने पिछले वनडे में जरूर सेंचुरी बनाई है लेकिन उन्होंने काफी वनडे क्रिकेट खेला है और कंसिस्टेंसी उनके लिए एक दिक्कत रही है’.

भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए संजू सैमसन ने टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. संजू को कई बार वनडे क्रिकेट में खेलने का मौका मिला है लेकिन वो भारत के लिए उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाएं हैं. ऐसे में जाफर का उनके बारे में बयान देना फैंस को कुछ ज्यादा हैरान नहीं करेगा. 

संजू सैमसन का एकदिवसीय क्रिकेट में प्रदर्शन

भारत के लिए संजू सैमसन ने अब तक कुल 16 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 15 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 510 रन बनाए हैं. संजू सैमसन ने इस दौरान सिर्फ 1 शतक लगाया था. उनके बल्ले से 3 अर्धशतक आए हैं. इस दौरान उनके औसत 56.7 का रहा है. उनका स्ट्राइक रेट 99.6 का रहा है. उनके बल्ले से 34 चौके और 22 छक्के भी निकले हैं. 

संजू सैमसन इन दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ सितंबर में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. वो 13 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाले हैं. इस सीरीज के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. 

ये भी पढ़ें : 5 चौके, एक छक्का… फाइनल मैच में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, छक्के-चौकों बारिश कर इतने रन बनाकर हुए आउट

'उनके साथ थोड़ी दिक्कत है…' दिग्गज ने क्यों किया संजू सैमसन को 2027 वनडे वर्ल्ड कप से बाहर, जानिए असली वजह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button