यूपी – यूपी: स्वाइन फ्लू से उन्नाव में देवर-भाभी की मौत, 16 संपर्कों के लिए गए सैंपल; एक और संक्रमित – INA

सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में संपर्क में आए 16 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं जिले में एक और 53 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 50 वर्षीय व्यक्ति को बुखार और सांस लेने में परेशानी के बाद लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय बाद उनकी 56 वर्षीय भाभी की भी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें भी लखनऊ ले जाया गया। जांच में दोनों के स्वाइन फ्लू संक्रमित होने की पुष्टि हुई।



Credit By Amar Ujala

Back to top button