खबर शहर , कोई पहचनता है इन्हें: रेलवे ट्रैक पर मिली मासूम बच्ची और युवती की लाश, पुलिस ने AI से तैयार कराए चेहरे – INA

 दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर 16 अगस्त की शाम को बरहन थाना क्षेत्र में मिले युवती और बालिका के शवों की पहचान के लिए पुलिस अब एआई का सहारा ले रही है। दोनों के फोटो एआई से तैयार कराए हैं। इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।


डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि दोनों मृतक की पहचान के लिए रेलवे से जानकारी जुटाई गई थी। 40 ट्रेनों का डाटा निकलवाया गया था। कई स्टेशनों के फुटेज भी देखे गए। मगर युवती और बालिका के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

अब रेलवे से ऐसे यात्रियों का डाटा मांगा गया है जो ट्रेन की बोगी में एक टीटी से एंट्री दर्ज करा लेते हैं। कुछ देर बाद सीट पर नहीं मिलते हैं। अगर दोनों मृतक ट्रेन में सीट पर नहीं मिली होंगी तो टीटी ने दूसरे यात्री को उनकी सीट दी होगी। अगर दोनों यात्रियों का डाटा कहीं फीड किया गया होगा तो उनके बारे में जानकारी मिल सकती है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button