UP News: Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बरसेंगे बदरा… यूपी-बिहार से लेकर मेघालय तक अलर्ट, जानें हिमाचल-उत्तराखंड के मौसम का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: मॉनसून के प्रभाव से इन दिनों देशभर में झमाझम बरसात हो रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. भारी बारिश की वजह से बिहार और उत्तर प्रदेश में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है. पहाड़ों पर भी बारिश ने आफत मचा रखी है. हवाओं के साथ हो रही बारिश की वजह से मैदानी और पहाड़ी राज्यों में तापमान काफी गिरा है. आइए जानते हैं कि आज यानी 7 सितंबर को देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

देश की राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादलों का डेरा रह सकता है. मौसम विभाग ने राज्य में मध्यम बरसात होने की संभावना जताई है. हालांकि, किसी बड़ी या भारी बारिश का अलर्ट नहीं है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी से लेकर झारखंड तक मॉनसूनी बारिश

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत में तेज और मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं रामपुर, बदायूं, संभल, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में भी बारिश को लेकर अलर्ट है. इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. बिहार के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं झारखंड के 12 जिलों में आज आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट है.

मध्य और पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश की संभावना जताई गई है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज व्यापक बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में कल और फिर 11-12 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में कल से 12 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. विदर्भ में 10 से 12 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. कोंकण और गोवा में आज से 12 सितंबर के बीच काफी बड़े इलाके में या लगभग सभी जगहों पर बारिश की संभावना है. इस दौरान गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र व कच्छ में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में झमाझम बरसात

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज और कल फिर 11-12 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में 9 से 12 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान है. पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर जैसे राज्यों में झमाझम बरसात हो सकती है. तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

पहाड़ी राज्यों में अलर्ट

उत्तराखंड में आज और 10-12 सितंबर के दौरान काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिर सकती है. हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश देखने को मिल सकती है. राज्य के मंडी, चंबा, ऊना, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: बस किराए से मतलब, हालत देखने तक नहीं आते सत्य निकेतन हादसे पर भड़के स्थानीय लोग

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बरसेंगे बदरा… यूपी-बिहार से लेकर मेघालय तक अलर्ट, जानें हिमाचल-उत्तराखंड के मौसम का हाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button