Sport : 'वो मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं…' एशिया कप के सेमीफाइनल से पहले हरमनप्रीत कौर का बयान वायरल, विरोधियों को दी चेतावनी #INA

Harmanpreet Kaur : महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक धमाकेदार रहा है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब तक भारत के लिए शेफाली वर्मा ने पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं दूसरे मैच में स्मृति मंधाना ने 124 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली. भारत के लिए गेंद के साथ अब तक दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत और नंदनी शर्मा धमला मचा चुकी हैं. अब भारतीय महिला क्रिके टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

हरमनप्रीत कौर ने सेमीफाइनल से पहले बोली बड़ी बात

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में हरमनप्रीत कौर ने कहा कि, ‘अगले दो मैच हमारे लिए बहुत अहम हैं. एक बार में एक मैच पर ध्यान देना है. अगला मैच बहुत जरूरी है. उम्मीद है कि हम इस टूर्नामेंट में जैसा अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं, उसे जारी रखेंगे. मुझे लगता है कि अब मोमेंटम बहुत महत्वपूर्ण है. खुद पर भरोसा करना, अपनी योजनाओं पर विश्वास करना और उसी तरह खेलना जैसे हम लीग स्टेज के दौरान बैटिंग और बॉलिंग करते रहे हैं’.

हरमनप्रीत ने आगे कहा कि, ‘पहले मैच में शेफाली की बैटिंग, जिस तरह से वो बॉल को हिट कर रही थीं और दूसरे मैच में स्मृति की सेंचुरी, उनकी बैटिंग देखना शानदार था. हमारे गेंदबाजों ने भी चुनौती स्वीकार की है. उन्हें बस अपनी योजनाओं और खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है और जब भी टीम को आवश्यकता हो, उसे लागू करना है. सभी का प्रदर्शन कुल मिलाकर अच्छा रहा. अब सेमीफाइनल और फाइनल हैं. मुझे लगता है कि हमें बस बार-बार कड़ी मेहनत करते रहने की जरूरत है’.

हरमनप्रीत कौर ने आगे बात करते हुए कहा कि, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर तक पहुंच पाऊंगी. मैं अपनी टीम की साथियों, बीसीसीआई स्पोर्ट्स स्टाफ, अपने परिवार के सदस्यों और माता-पिता को इसका श्रेय देना चाहूंगी. वो मेरी सबसे बड़ी ताकत रहे हैं. उम्मीद है कि मैं आगे भी कई वर्षों तक टीम को जरूरत पड़ने पर कड़ी मेहनत करती रहूंगी’.

महिला एशिया कप में अब तक इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने सभी विभागों में अहम योगदान दिया है. टीम के गेंदबाज और बल्लेबाजों के साथ-साथ फील्डर्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हरमनप्रीत ने उन प्रदर्शनों का जिक्र किया है, जिनसे टीम को निर्णायक दौर में जाने से पहले आत्मविश्वास मिला है. 

हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी. वो 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर (पुरुष और महिला) बनीं. हरमनप्रीत के लिए इस स्टेज तक का सफर उनकी अपनी उम्मीदों से भी कहीं ज्यादा रहा है. 

एशिया कप 2026 के लिए भारत का स्क्वॉड

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.

ये भी पढ़ें : ‘बदकिस्मती से पाकिस्तान क्रिकेट में…’ मिस्बाह उल हक में माना बीसीसीआई का दम, रोहित-विराट का नाम लेकर खोली PCB की पोल

'वो मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं…' एशिया कप के सेमीफाइनल से पहले हरमनप्रीत कौर का बयान वायरल, विरोधियों को दी चेतावनी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button