खबर शहर , Agra News: 50 फुट गहरे कुएं में गिरे गोवंश को पुलिस, ग्रामीणों ने निकाला – INA

पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के मढ़ईयन पुरा गांव में सोमवार रात एक आवारा गोवंश करीब 50 फुट गहरे कुएं में गिर गया। रातभर कुएं में फंसे गोवंश के रंभाने की आवाज मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सुनी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम माैके पर पहुंच गई। पुलिस, वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से गोवंश को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। कुएं की गहराई अधिक होने के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों की मदद से बुलडोजर की व्यवस्था की गई। रस्सी के सहारे गोवंश को बांधकर बाहर निकाल लिया गया।