खबर शहर , Agra News: सिकंदरा में आज से एक सप्ताह तक बिजली कटौती – INA

आगरा। 132 केवी बोदला 33/11 केवी सिकंदरा सबस्टेशन को आ रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार बदलने का काम बुधवार से शुरू किया जाएगा। इसके कारण 9 से 16 सितंबर के बीच अलग-अलग फीडरों पर सुबह 6 से 9 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी।


दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि 33 केवी सिकंदरा सबस्टेशन से जुड़े 11 केवी फीडर अरतौनी, तेज शू, यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र और सदरवन की बिजली आपूर्ति सुबह तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी। विद्युत उपभोक्ता इस कटौती से पहले ही अपने बिजली से संबंधित जरूरी काम कर लें।


Credit By Amar Ujala

Back to top button