यूपी – यूपी: लखीमपुर खीरी में दुष्कर्म के आरोपी खलील का मकान हुआ जमींदोज, दो बुलडोजर से हुई कार्रवाई – INA

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी खलील के मकान पर बुधवार सुबह जिला प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। दो बुलडोजर से आरोपी के मकान को जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल के साथ एक बटालियन पीएसी तैनात रही।

छह सितंबर को बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने आरोपी के मकान और जमीन की पैमाइश कराई थी। बुधवार को प्रशासनिक अमला कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा। अधिकारियों की मौजूदगी में दो बुलडोजर से मकान को ढहा दिया गया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली में स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत, चार नए संक्रमित मिले; अब तक 14 केस सामने आए

कार्रवाई के दौरान एसडीएम यदुवीर सिंह, सीओ शिवम कुमार, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी और निघासन कोतवाल गोपाल नारायण सिंह मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए सिंगाही, तिकुनियां और पढ़ुआ थानों की पुलिस तैनात की गई थी। इसके अलावा एक बटालियन पीएसी भी मौके पर रही। अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई पूरी कराई गई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button