Sports- यूएस ओपन लाइव: कार्लोस अल्कारेज और बेन शेल्टन के बीच कड़ी टक्कर, तीसरे सेट में पहुंचा मुकाबला -#INA

यूएस ओपन का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्रैंडस्लैम में फिलहाल न्यूयॉर्क के आर्थल ऐश स्टेडियम में दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के कार्लोस अल्कारेज का मुकाबला अमेरिका के बेन शेल्टन से जारी है। पहला सेट टाई ब्रेक में अल्कारेज ने जीता। वहीं, दूसरे सेट में शेल्टन ने जबरदस्त वापसी की और 6-1 से सेट अपने नाम किया। फिर तीसरे सेट में भी शेल्टन ने 6-3 से आसानी से जीत दर्ज की। फिलहाल चौथे सेट का खेल जारी है।