Sport : US Open 2026 में बड़ा उटलफेर, बेन शेल्टन ने कार्लोस अल्काराज को हराकर किया बाहर, जानिए किन प्लेयर्स ने बनाई सेमीफाइनल में जगह #INA

US Open 2026 : यूएस ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर देखने के लिए मिला है. अमेरिका के टेनिस स्टार बेन शेल्टन ने स्पेन के स्टार कार्लोस अल्काराज को बाहर कर दिया है. यूएस ओपन 2026 का क्वार्टर फाइनल मैच बेन शेल्टन और कार्लोस अल्काराज के बीच खेला गया. इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शेल्टन ने मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज को 6-7(5), 6-1, 6-3, 1-6, 7-6(10/7) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया है.

कार्लोस अल्काराज चोट के कारण करीब चार महीने बाद किसी बड़े टूर्नामेंट में खेल रहे थे. उन्होंने इस मैच में सिर्फ एक सेट गंवाया था. अल्काराज इस बार अपना आठवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने और यूएस ओपन का खिताब लगातार दूसरी बार जीतने की कोशिश कर रहे थे। अगर वह ऐसा कर लेते, तो रोजर फेडरर के बाद यूएस ओपन ट्रॉफी सफलतापूर्वक बचाने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाते. लेकिन ऐसा करने का उनका सपना टूट गया. 

शेल्टन और अल्काराज के मुकाबले में बना बड़ा रिकॉर्ड

बेन शेल्टन ने चार घंटे 28 मिनट तक चले मुकाबले अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की है. इस जीत के साथ ही स्पेनिश खिलाड़ी की लगातार 18 जीत का सिलसिला भी टूट गया है. इसके साथ ही ये मुकाबला यूएस ओपन के इतिहास का सबसे देर तक चलने वाला मैच बन गया. इस मैच में बेन शेल्टन ने 146 मील प्रति घंटे की रफ्तार सर्विस लगाई. इससे पहले सबसे देर से खत्म होने वाले मैच का रिकॉर्ड कार्लोस अल्काराज के नाम था. दो साल पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यानिक सिनर को पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में हराया था.

किन प्लेयर्स ने भी बनाई सेमीफाइनल में जगह

बेन शेल्टन अब सेमीफाइनल में 11वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो का सामना करेंगे. क्योंकि अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर टियाफो भी सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं. आपको बता दें कि, अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो ने हमवतन एलेक्स मिशेलसन को हराकर यूएस ओपन 2026 के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. टियाफो ने दो सेट गंवाने के बाद यादगार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया और अंतिम चार में जगह सुनिश्चित की. टियाफो तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं. टियाफो ने 10-पॉइंट के टाई-ब्रेक में जीत हासिल की और 4 घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले को 5-7 3-6 7-5 6-3 7-6 (10-6) से अपने नाम किया. इस दौरान टियाफो को भीड़ का जोरदार समर्थन मिला.

इससे पहले जेसिका पेगुला ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एमा नवारो को 2 घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-4, 6-3 से हराया. इसके साथ ही जेसिका पेगुला ने ने लगातार तीसरे सेमीफाइनल में जगह बनाई है. 

वहीं टेनिस की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने भी यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अपने क्वार्टर फाइनल मैच में सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को 7-6(1), 3-6, 7-6(7) से हराया. इस जीत के साथ ही सबालेंका का लगातार तीसरी बार यूएस ओपन जीतने की संभावना बरकरार है. अब क्वार्टर फाइनल मैच में जेसिका पेगुला एरिना सबालेंका की टक्कर होगी. अभी अन्य केटेगरियों में क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाने बाकी हैं.

ये भी पढ़ें : विराट कोहली से मिलना चाहते हैं टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच, बोले- ‘उम्मीद है कि मुझे उनसे मिलकर…’

US Open 2026 में बड़ा उटलफेर, बेन शेल्टन ने कार्लोस अल्काराज को हराकर किया बाहर, जानिए किन प्लेयर्स ने बनाई सेमीफाइनल में जगह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button