खबर शहर , यूपी में खौफनाक वारदात: चीखती रही युवती, पीटता रहा हैवान, तमाशाबीन भीड़ से किया ऐसा सवाल; जो झकझोर देगा – INA


आगरा के शास्त्रीपुरम का व्यस्त चौराहा, समय सुबह साढ़े दस बजे। लोग अपने ऑफिस, दुकानों पर जाने की जल्दबाजी में निकल रहे हैं। सामने बाजार में कुछ दुकानदार बैठे हुए थे। इसी बीच शोहदा अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार युवती को रोकने के बाद सरेराह लात-घूंसे मारता है। फिर चाकू निकालकर टूट पड़ता है। निहत्थी बिटिया मदद के लिए चिल्लाती है, तमाशबीन जुट जाते हैं मगर कोई . नहीं बढ़ता। बिटिया की कातर आंखें तमाशबीनों की भीड़ में इंसान को खोजती नजर आती हैं। उसके लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने के बाद आरोपी भाग जाता है।