Sport : खुशखबरी! जसप्रीत बुमराह समेत फिट घोषित हुए ये 3 खिलाड़ी, अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से कटा इस प्लेयर्स का पत्ता #INA

Team India squad : भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का अपडेट हुआ स्क्वाड घोषित कर दिया है. इसके साथ ही इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस के लिए भी खुशखबरी सामने आ गई है. भारत के 5 में से 3 खिलाड़ी पूरी तरह फिट हो चुके हैं. वहीं 1 खिलाड़ी का पत्ता कट चुका है. तो आइए इन खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम इंडिया के अपडेटेड स्क्वाड पर नजर डालते हैं.
दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच में सीरीज 13 सिंतबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है, जो 17 सितंबर तक खेली जाएगा. इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. वहीं एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के मुकाबले 24 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे. उससे पहले ही टीम के तीन खिलाड़ी फिट हो चुके हैं.
जसप्रीत बुमराह समते 3 खिलाड़ी हुए फिट घोषित
टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया है. उनके साथ-साथ तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी फिट घोषित कर दिए गए हैं. टीम इंडिया का ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को भी पूरी तरह से मैच फिट घोषित किया गया है. जब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया था, जब अनफिट प्लेयर्स के नाम के आगे (*) लगा हुआ था. अब अपडेटेड स्क्वाड में उस स्टार को हटा दिया गया है, जिन खिलाड़ियों के नाम के आगे से स्टार हटा है, वो फिट घोषित कर दिए गए हैं.
ये खिलाड़ी अनफिट होने के चलते हुआ बाहर
टीम इंडिया से हर्षित राणा अनफिट होने के चलते बाहर हो गए हैं. उन्हें फिटनेस टेस्ट के दौरान फिर से चोट लग गई है. अब वो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के स्क्वाड से भी बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपने रिहैब के दौरान तेज़ गेंदबाज हर्षित राणआ की अच्छी प्रोग्रेस हो रही थी. 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान बॉलिंग करते समय उन्हें रेक्टस फेमोरिस स्ट्रेन हो गया था और इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया है.
🚨 NO HARSHIT RANA FOR AFGHANISTAN T20I 🚨
– Harshit Rana is set . be ruled out of the T20I series against Afghanistan. (Cricbuzz). pic.twitter.com/PT0zsUGVHM
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 10, 2026
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.
🚨 GOOD NEWS FOR TEAM INDIA 🇮🇳
– Jasprit Bumrah declared fit ahead of the Afghanistan T20I series. [Abhishek Tripathi] pic.twitter.com/iJADdmzyuZ
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 10, 2026
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर.
Presenting #TeamIndia’s T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 🇮🇳#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड में पहले हर्षित राणा शामिल थे, जो अब स्क्वाड से बाहर हो गए हैं. उन्होंने अब उनकी जगह पर टीम में यश ठाकुर को मौका दिया गया है. वहीं इस टूर्नामेंट के लिए भी जसप्रीत बुमराह फिट होकर टीम इंडिया में आ गए हैं.
ये भी पढ़ें : फ्री में कहां देखें भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मुकाबला, जानिए किस चैनल और ऐप पर उठा पाएंगे मैच का आनंद
खुशखबरी! जसप्रीत बुमराह समेत फिट घोषित हुए ये 3 खिलाड़ी, अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से कटा इस प्लेयर्स का पत्ता
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,