खबर शहर , आगरा का लाचार सिस्टम: चार साल में 30वीं बार धंसी दयालबाग की सड़क, हुआ इतना बड़ा गड्ढा; जिसमें समा जाएगी कार – INA


आगरा के दयालबाग में बिछाई गई घटिया गुणवत्ता की सीवर लाइन के लीक होने से बुधवार को एक बार फिर से सड़क धंस गई, जिससे गहरा गड्ढा हो गया। दयालबाग 100 फुटा रोड और अदनबाग को इससे जोड़ने वाले दो किमी. हिस्से में यह 30 वीं बार सड़क धंसी है। मरम्मत के लिए पहुंची वीए टेक वबाग की टीम ने बैरिकेडिंग कर खुदाई शुरू की है। अदन बाग मोड़ पर ही दो अन्य जगहों पर सड़क धंसने की आशंका है।