Technology, आईफोन डुओ से लेकर एयरपॉड्स 5 तक: एपल के इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? जानें पूरी डिटेल – Foldable Iphone Duo, Iphone 18 Pro Series, New Watches Launched Under Ceo John Ternus — INA

Apple iPhone 18 Pro Launch: एपल ने अपने बहुप्रतीक्षित सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में नए सीईओ जॉन टर्नस की अगुवाई में आईफोन 18 प्रो और प्रोमैक्स के साथ गैजेट्स की नई रेंज भी पेश की। एपल ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन ‘डुओ भी लॉन्च किया। इसके साथ कंपनी ने एपल वॉच सीरीज12, वॉच अल्ट्रा 4 और एयरपॉड्स 5 से भी पर्दा उठाया। आइए, जानते हैं इवेंट में हुई सभी बड़ी लॉन्चिंग, उनके खास फीचर्स, भारत में उनकी कीमत और प्री-ऑर्डर से जुड़ी पूरी जानकारी।

एपल ने 9 सितंबर के अपने ‘सरप्राइज एंड शाइन इवेंट’ में कई बड़े प्रोडक्ट लॉन्च कर टेक बाजार में हलचल बढ़ा दी है। कंपनी ने आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स से पर्दा हटाते हुए पहली बार अपना फोल्डेबल आईफोन ‘डुओ’ पेश किया। यह इवेंट एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस के लिए भी बेहद खास था। आइए जानते हैं एपल इवेंट में कंपनी ने किन-किन नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है, इनकी कीमत क्या है और आप कब से इन्हें खरीद पाएंगे।

एपल का पहला फोल्डेबल फोन हुआ लॉन्च – फोटो : apple

पहली बार फोल्डेबल आईफोन हुआ पेश

  • एपल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ नाम से आया है। इसका डिजाइन किताब की तरह खुलने वाला है। फोन बंद होने पर यह लगभग पासपोर्ट के आकार जैसा दिखता है, जबकि खोलने पर इसमें 7.6 इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले मिलता है। बाहर की तरफ 5.4 इंच की स्क्रीन दी गई है।
  • दोनों डिस्प्ले प्रोमोशन और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। इनर स्क्रीन पर नैनो-टेक्सचर फिनिश दी गई है, जिससे ग्लेयर और क्रीज की विजिबिलिटी कम करने में मदद मिलती है। एपल के मुताबिक, यह अब तक का सबसे पतला आईफोन है।
  • आईफोन डुओ में A20 Pro चिप दी गई है। इसके साथ कस्टम वेपर चैंबर और डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर वाला थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम मिलता है। फोन में 48MP फ्यूजन अल्ट्रा वाइड और 48MP फ्यूजन मेन कैमरा दिया गया है। इसमें एपल पेंसिल सपोर्ट भी दिया गया है।
  • कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जो इसके बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज के लिए है। वहीं इसके 2 टीबी वाले टॉप मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 16 अक्तूबर से शुरू होगी, जबकि बिक्री 23 अक्तूबर से शुरू होगी।
आईफोन 18 प्रो लॉन्च
आईफोन 18 प्रो लॉन्च – फोटो : apple

आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स भी लॉन्च

  • इस इवेंट में एपलन आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स को भी लॉन्च कर दिया है। दोनों मॉडल में नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। कैमरा सिस्टम में भी बड़ा अपग्रेड करते हुए कंपनी ने फोन में वेरिएबल अपर्चर फीचर जोड़ा है। कंपनी का दावा है कि इसकी इमेज क्वालिटी आईफोन 18 प्रो से बेहतर होगी।
  • एपल ने फोटो की प्रामाणिकता को लेकर भी नया कदम उठाया है। कंपनी ने एपल की रेफरेंस इमेज और एआई से बनी या एडिट की गई इमेज की पहचान में मदद करने वाले फीचर्स पर फोकस किया है।
  • आईफोन 18 प्रो के 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है। वहीं, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। दोनों मॉडल की प्री बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी, जबकि बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

Source link

Back to top button