खबर शहर , Agra News: एमडी जैन इंटर कॉलेज 11 स्वर्ण लेकर बना जूडो चैंपियन – INA

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय क्रीड़ा समिति और माध्यमिक शिक्षा की ओर से आयोजित जूडो प्रतियोगिता में एमडी जैन इंटर कॉलेज ने बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।

बालक वर्ग में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज पांच स्वर्ण पदकों के साथ उपविजेता रहा, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज दो स्वर्ण पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। एमडी जैन इंटर कॉलेज की ओर से योगेंद्र, विवेक पाल, सूर्यांश चौधरी, लक्ष्य वर्मा, हर्षित यादव, शिवम सिंह, दीपक कुमार, दीपांशु, प्रांजल, अंश कुमार और दिलीप यादव ने स्वर्ण पदक जीते। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के रविंद्र सिंह, कान्हा अग्रवाल, रेहान, कार्तिक शर्मा और कासिम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज के वंश और रवि स्वर्ण पदक विजेता रहे।

बालिका वर्ग में केवल सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, बल्केश्वर की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और सभी 11 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अब ये खिलाड़ी मथुरा में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बालिका वर्ग में सनातन धर्म की माधवी वर्मा, गौरी कश्यप, ऋषिका कुमारी, रीमा राठौर, लवी, तपस्या कुमारी, नीलम, किंजल, खुशबू और वर्षा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रतियोगिता का उद्घाटन और समापन माध्यमिक शिक्षा समिति के सहसचिव रवि प्रकाश, बृजेश कुमार, सौरभ सिंह और ज्ञानेंद्र यादव ने कराया। भास्कर, रूप कृष्ण बघेल, नेत्रपाल और उर्वेश तोमर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button