खबर शहर , Agra News: अमेरिका में नन्हे आरुष का स्वर्णिम प्रदर्शन – INA

आगरा। नन्हे वुशू खिलाड़ी आरुष श्रीवास्तव ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित विश्व वुशू ओपन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर आगरा का मान बढ़ाया। 10 वर्षीय खिलाड़ी ने सांता क्लारा कन्वेंशन सेंटर में अपने भारवर्ग की दो अलग-अलग स्पर्धाओं के फाइनल जीतकर दोहरे स्वर्ण पर कब्जा किया। ननचाकू स्पर्धा में रजत पदक भी हासिल किया। वह पिता गुंजन श्रीवास्तव और मां साक्षी भटनागर के साथ सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं। सफलता पर बल्देव भटनागर, शील भटनागर और मंजू श्रीवास्तव ने खुशी जताई।



Credit By Amar Ujala

Back to top button