खबर शहर , सेना में भर्ती होने का जुनून: खुद को घोड़े का इंजेक्शन लगाकर दाैड़े युवक, फिर जो हुआ; चिकित्सक भी रह गए दंग – INA

यूपी के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे दो युवकों ने ऐसा काम किया कि चिकित्सक भी हैरान रह गए। दोनों युवकों ने घोड़ों को दिया जाने वाला इंजेक्शन खुद को गला दिया। जिससे दोनों युवकों की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। यहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। चिकित्सकों की मानें तो इस इंजेक्शन से युवकों की जान भी जा सकती थी।


ये भी पढ़ें-आगरा में गैस पाइप लाइन टूटी: मेट्रो खुदाई के दाैरान क्षतिग्रस्त, सप्लाई बंद; सुबह हो सकती है शहर में किल्लत

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button