Sport : क्या पाकिस्तान के साथ होगा भारत का फाइनल मुकाबला? या महिला एशिया कप के खिताबी मैच में खेलेगी श्रीलंका, जानें पूरा गणित #INA

Womens Asia Cup 2026 Final : महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में इंडियन क्रिकेट टीम ने जगह बना ली है. अब टीम इंडिया 13 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेलने वाली है. टीम इंडिया ये मुकाबला किस टीम के साथ खेलेगी. इसको लेकर फैंस के मन में काफी सवाल हैं. क्या भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से फाइनल मैच खेला जाएगा या फिर श्रीलंका इंडियन विमेंस टीम के साथ खिताबी मुकाबला खेलेगी. आइए इसके बारे में जानते हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. वो फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल-1 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 109 पर ढेर कर 40 रनों से मुकाबला जीकर फाइनल में एंट्री मारी है.
𝐎𝐧𝐞 𝐬𝐭𝐞𝐩 𝐚𝐰𝐚𝐲 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐫𝐞𝐜𝐥𝐚𝐢𝐦𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐡𝐞 𝐜𝐫𝐨𝐰𝐧 👑🇮🇳#DPWorldWomensAsiaCup2026 #INDWvBANW #ACC pic.twitter.com/FMEO3LQaQ1
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 10, 2026
क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल?
अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि, क्या भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. तो इसका फैसला आज हो जाएंगा क्योंकि महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला है. दुबई में आज रात 8 बजे से श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच फाइनल का टिकट कटाने के लिए मुकाबला होगा.
इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ एशिया कप 2026 का फाइनल खेलेगी. अब वो पाकिस्तान या श्रीलंका होगी, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन उससे पहले हम आपको इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में बताने वाले, जिससे साफ तौर पर पता लग जाएगा कि, फाइनल में कौन सी टीम जगह बनाएगी और भारत का खिताबी मुकाबला किसके साथ होगा.
𝐅𝐚𝐭𝐢𝐦𝐚 𝐒𝐚𝐧𝐚 𝐡𝐚𝐬 𝐰𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐚𝐥𝐥-𝐢𝐦𝐩𝐨𝐫𝐭𝐚𝐧𝐭 𝐭𝐨𝐬𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐩𝐭𝐞𝐝 𝐭𝐨 𝐛𝐚𝐭 𝐟𝐢𝐫𝐬𝐭 🪙#DPWorldWomensAsiaCup2026 #INDWvPAKW #ACC pic.twitter.com/AaaYL0cv3p
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 5, 2026
श्रीलंका या पाकिस्तान कौन है किस पर भारी?
ग्रुप बी से श्रीलंका क्रिकेट टीम ने टॉप किया है. श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट में अपने 3 में से तीनों मैचों में जीत दर्ज की है. श्रीलंका ने 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर ग्रुप बी में नंबर-1 का स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल-2 में जगह बनाई. वहीं पाकिस्तान ग्रुप ए से नंबर-2 पर रही है. पाकिस्तान ने 3 मैच खेले जिसमें से उसे सिर्फ 2 में जीत मिली और 4 अंक लेकर वो सेमीफाइनल-2 में पहुंच गई. जहां आज उसकी टक्कर ग्रुप बी की टेबल टॉपर टीम से होने वाली है.
महिला एशिया कप 2026 के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि, श्रीलंका क्रिकेट टीम पाकिस्तान पर भारी है. इस सीजन श्रीलंका के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है, जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका की टीम से प्रदर्शन के मामले में काफी पीछे हैं.
भारत और श्रीलंका के बीच हो सकता है फाइनल
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच टक्कर हो सकती है. सेमीफाइनल-2 में श्रीलंका की टीम फेवरेट है. वो अगर पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना लेती है, जो कि उसके लिए पाकिस्तान के खिलाफ काफी आसान लग रहा है. तो खिताबी मुकाबला भारत और श्रीलंका में होने की पूरी संभावना है.
ये भी पढ़ें : Womens Asia Cup 2026: श्री चरणी ने रचा इतिहास, 1 विकेट लेते ही हासिल किया नया कीर्तिमान, बना डाले 2 बड़े रिकॉर्ड
क्या पाकिस्तान के साथ होगा भारत का फाइनल मुकाबला? या महिला एशिया कप के खिताबी मैच में खेलेगी श्रीलंका, जानें पूरा गणित
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,