Sport : क्या सच में टल जाएगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20 मैच? या फिर इन शर्तों और नियमों के साथ खेला जाएगा मुकाबला #INA

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. 13 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक इन दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज का पहला टी20 मैच 13 सितंबर को दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होने वाली थी. इस मैच पर बीती रात खबर आई थी कि, भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच पहला टी20 मैच पोस्टपोन हो सकता है.
Abhishek Sharma 🆚 Shivam Dube 🪁
Who wins the 𝘾𝙡𝙖𝙨𝙝 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 ‘𝙆𝙞𝙩𝙚’ 𝘼𝙣𝙨? 🤔#TeamIndia | @OfficialAbhi04 | @IamShivamDube pic.twitter.com/pnCK1gqx63
— BCCI (@BCCI) September 10, 2026
भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20 मैच 13 को खेला जाएगा. उस दिन भारत की राजधानी दिल्ली में ही 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन होने वाला है. ऐसे में ब्रिक के चलते इस मैच को टला जा सकता है. इसकी तारीखों में बदला किया जा सकता है. ऐसे खबरों के बीच अब फैंस जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि, क्या ये मैच सच में टल जाएगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.
क्या सच में पोस्टपोन हो जाएगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20 मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले टी20 मैच को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है कि, ये मैच पोस्टपोन होगा. जब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से इस मैच के टाले जाने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आता है, तब तक ये मैच पोस्टपोन नहीं किया जा सकता है. इस स्थिति में भी भारतीय फैंस खुश हो सकते हैं कि, अभी भी उन्हें 13 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच देखने के लिए मिलेगा.
GAMBHIR × SAMSON 🔥
– Preparation for the T20I series against Afghanistan. pic.twitter.com/IvV3QFkGwv
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 11, 2026
क्या मैच में लागू होंगी ये शर्त और नियम
दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के चलते अगर भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच में कोई दिक्कत आती है तो, उसके लिए कुछ नियम और शर्ते लागू किए जा सकते हैं. इनमें फैंस की व्यवस्थाओं से जुड़े नियम हो सकते हैं, जिनमें ट्रैफिक एडवाजरी के अलावा रूट संबधित नियम हो सकते हैं.
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मैच में मैदान पर फैंस के आने को लेकर नियमों में बदलाव किया जा सकता है. अगर ब्रिक्स सम्मेलन के चलते मैच में कुछ समस्या आती है, तो मैच बैगर फैंस के खाली मैदान में कराया जा सकता है. मैदान पर टीम आसानी से पहुंच जाएंगी और मुकाबला होगा. फैंस मैच के आंनद घर से टीम और फोन पर ले सकते हैं. उनके द्वारा लिए गए टिकट के पैसे वापस किए जा सकते हैं.
INTENSITY UP! 🔥#AfghanAtalan are turning up the intensity as they gear up for their much-anticipated international assignment against India. 💪#AFGvIND | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/saT7UIeF4E
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 9, 2026
इस तरह के कुछ नियम और शर्तों के साथ मैच कराया जाएगा. मैच को पोस्टपोन करने का सवाल नहीं उठता है क्योंकि ये मैच ब्रिक्स सम्मेलन पर किसी भी तरह से कोई असर नहीं डालेगा. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस को चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि अभी तक इंडिनय क्रिकेट बोर्ड या फिर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस मुकाबले को पोस्टपोन करने की कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में चिंता छोड़कर मैच का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए.
ये भी पढ़ें : क्या होता है मैच सिमुलेशन टेस्ट? क्रिकेट के मैदान पर किस तरह करता है काम, जानिए इसकी पूरी डिटेल्स
क्या सच में टल जाएगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20 मैच? या फिर इन शर्तों और नियमों के साथ खेला जाएगा मुकाबला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,