UP News: इस दुल्हन ने की तीन शादियां, अब चौथी बार शादीशुदा प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी… गोरखपुर का गजब मामला – INA

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से अजीबोगरीब और हाई वोल्टेज ड्रामे के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं. पीपीगंज पुलिस स्टेशन में जहां तीन शादियों के बाद एक 30 वर्षीय महिला अपने चौथे प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई, वहीं दूसरी तरफ गुलरिहा इलाके में शादी का दबाव बनाए जाने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा.
पीपीगंज नगर के एक वार्ड की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की जिंदगी में प्यार और शादियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. करीब दो साल पहले महिला के पहले पति की मौत हो गई थी. इसके बाद उसने दूसरी शादी की, लेकिन कुछ ही समय बाद दूसरे पति का भी निधन हो गया. इसके बाद महिला ने संतकबीरनगर जिले में तीसरी शादी की. शादी के 4 महीने बाद वह मायके आई और फिर ससुराल जाने के बहाने लापता हो गई. मां की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की. पुलिस ने करीब 6 महीने बाद महिला को उसके चौथे प्रेमी के साथ बरामद कर पीपीगंज थाने पहुंचाया.
पीड़ित पत्नी ने किया जमकर हंगामा
महिला का चौथा प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. जब प्रेमी की पत्नी को इस बात की खबर लगी, तो वह अपने दो छोटे बच्चों और परिवार के साथ थाने पहुंच गई. थाने में प्रेमी की पत्नी रो-रोकर बच्चों की दुहाई देती रही और महिला से अपने पति को छोड़ने की मिन्नतें करती रही. लेकिन महिला और उसका शादीशुदा प्रेमी दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे. वहीं महिला का तीसरा पति उसे वापस अपनाने को तैयार नहीं हुआ. पीपीगंज चौकी इंचार्ज आदित्य सिंह ने बताया कि महिला प्रेमी संग जाना चाहती है और तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Thar मतलब जिम्मेदारी, दमन कलेक्टर ने SUV मालिकों को क्यों दिलाई शपथ? आनंद महिंद्रा को भी किया टैग
शादी के दबाव से तंग आकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
वहीं, गोरखपुर के ही गुलरिहा थाना क्षेत्र से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां शादी का लगातार दबाव बनाए जाने से नाराज एक युवक गुरुवार शाम गांव के पास स्थित ऊंचे मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देते देख गांव में भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर पहुंची डायल 112 पुलिस और ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक समझा-बुझाकर काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा. गुलरिहा पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
इस दुल्हन ने की तीन शादियां, अब चौथी बार शादीशुदा प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी… गोरखपुर का गजब मामला
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,